Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :सांसद खेल महोत्सव में बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन, उभरते खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :सांसद खेल महोत्सव में बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन, उभरते खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

    सांसद खेल महोत्सव में बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन, उभरते खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, सांसद विद्युत महतो ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित, कहा- आप ही झारखंड का भविष्य, खिलाड़ियों का हर प्रयास राष्ट्र निर्माण में सहायक
    News DeskBy News DeskDecember 7, 2025Updated:December 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR। जमशेदपुर स्थित मोहन आहूजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत बैडमिंटन प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में उत्साह, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना देखने को मिली। रविवार को आयोजित समापन समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत महतो ने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी आज विजेता बने हैं, उनसे पूरे क्षेत्र को उम्मीद है कि वे आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन करते हुए जमशेदपुर और झारखंड का नाम देशभर में रोशन करेंगे।

    सांसद विद्युत महतो ने उन प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहित किया जो इस बार विजयी नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है। जो आज सफल नहीं हुए हैं, वे अपने खेल में निरंतर सुधार करें। मेहनत और लगन से ही प्रतिभा निखरती है और आप सभी में उत्कृष्ट खिलाड़ी बनने की क्षमता मौजूद है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत दुनिया के खेल मंच पर शीर्ष पर पहुंचे, यह विकसित भारत का अनिवार्य संकल्प है। पीएम नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत खेल जगत में नई ऊँचाइयों को छुए। सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन उसी दिशा में मजबूत कदम हैं, जो युवाओं को अवसर और मंच प्रदान करते हैं।

    ये रहे परिणाम:

    गर्ल्स अंडर-15 में अनुश्का कच्छप ने खिताब जीता, जबकि यशस्वी श्रीवास्तव उपविजेता रहीं। साई सान्वी परिदा और शीफा तीसरे स्थान पर रहीं। गर्ल्स अंडर-19 में सारा शर्मा विजेता बनीं। अनुश्का कच्छप दूसरे, जबकि शिफा और यशवी श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहीं।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    महिला एकल में भी सारा शर्मा ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया। अनुश्का कच्छप उपविजेता रहीं और पायल कुमारी व वैभवी श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    बॉयज़ अंडर-15 में प्रियांशु कैबार्ता विजेता बने। शुभोदीप मित्रा उपविजेता, जबकि संकल्प कुमार और हमजा अहमद तीसरे स्थान पर रहे। बॉयज़ अंडर-19 में क्रिश दुबे ने जीत दर्ज की। प्रांशु शॉ दूसरे और सैयद वली हसन तथा नवीन महतो तीसरे स्थान पर रहे।

    मेंस सिंगल्स में भी क्रिश दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। कीर्तन अग्रवाल उपविजेता रहे, जबकि कुणाल पटेल और संटू शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    समारोह के दौरान सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और पारितोषिक प्रदान किए गए।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से टाटा स्टील के भारत के कप्तान मनीष सिंह उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, क्रीड़ा भारती के प्रदेश सचिव राजीव कुमार, भाजपा नेता मिथिलेश सिंह यादव, नीरज सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, अनिल मोदी, संजीव कुमार, रविंद्र सिंह, अजय सिंह, प्रशांत पोद्दार, काजू शांडिल, चिंटू सिंह, मारुति नंदन पांडेय समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं दर्शक मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Anushka Kachhap Badminton Badminton Championship Results Badminton Players Jharkhand Badminton Tournament Jamshedpur Jamshedpur Sports Event Jamshedpur Sports News Jharkhand Badminton Talent Jharkhand Sports Development Khelo India Initiative Krish Dubey Badminton Mohan Ahuja Stadium MP Sports Festival Sara Sharma Winner Sports Promotion India Under-15 Badminton Winners Under-19 Badminton Winners Vidyut Mahato Speech Youth Sports India बैडमिंटन प्रतियोगिता जमशेदपुर सांसद खेल महोत्सव
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group