Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur Road Accident: साकची कोर्ट मोड़ के पास टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, चालक फरार
Breaking News

Jamshedpur Road Accident: साकची कोर्ट मोड़ के पास टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, चालक फरार

News DeskBy News DeskDecember 13, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत कोर्ट मोड़ के पास शनिवार सुबह टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. टैंकर के पलटने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क किनारे पलटे टैंकर को देखा और तत्काल इसकी सूचना साकची थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस के अनुसार टैंकर पूरी तरह खाली था, इसी कारण किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई.

हालांकि टैंकर के सड़क पर पलट जाने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्रेन की मदद से टैंकर को सड़क से हटवाने की प्रक्रिया शुरू की. टैंकर हटते ही कुछ ही देर में यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी गई.

Jamshedpur: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर DC और SSP ने नदी घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार या चालक की लापरवाही के कारण टैंकर के पलटने की आशंका जताई जा रही है. चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है. साथ ही, क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

Jamshedpur: बर्मामाइंस में पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ तीन लोगों को पकड़ा, दो पिस्टल, दो जिंदा कारतूस बरामद

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर DC और SSP ने नदी घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

October 20, 2026

Jamshedpur: बर्मामाइंस में पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ तीन लोगों को पकड़ा, दो पिस्टल, दो जिंदा कारतूस बरामद

October 20, 2026

Jamshedpur: सोनारी के आशियाना गार्डन में बड़ा हादसा, फ्लैट की छत पर मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग की मौत, बेटा अमेरिका, बेटी बेंगलुरु में, पत्नी के साथ रहते थे रमेश प्रसाद श्रीवास्तव

October 20, 2026
Recent Post

CM हेमंत सोरेन जा सकते हैं सिंगापुर, अस्पताल में भर्ती अपने छोटे भाई बसंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

October 20, 2026

Jamshedpur. बर्मामाइंस के चूना भट्ठी पुल के पास चाय स्टॉल में सिलेंडर ब्लास्ट, भीषण आग से मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे लोग

October 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group