Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand: ठंड से बचाव बना जानलेवा; हीटर से भड़की आग, दो की जलकर दर्दनाक मौत, तीन लोग झुलसे
Breaking News

Jharkhand: ठंड से बचाव बना जानलेवा; हीटर से भड़की आग, दो की जलकर दर्दनाक मौत, तीन लोग झुलसे

News DeskBy News DeskDecember 16, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Dhanbad. धनबाद के.सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर में सोमवार की देर रात एक घर में भीषण आग लगने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए. घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि उनकी 62 वर्षीय पत्नी चिंता मणि देवी रात में घर के अंदर सो रही थीं.

ठंड से बचाव के लिए कमरे में हीटर जलाया गया था. इसी दौरान हीटर पर कंबल गिर गया, जिससे आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे कमरे में आग और धुआं फैल गया. धुएं और आग की चपेट में आने से चिंता देवी की मौके पर ही मौत हो गई. उन्हें बचाने के प्रयास में 18 वर्षीय नाती गोलू भी गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी भी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग तथा पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन मोहल्ला संकरा होने के कारण बड़ी दमकल गाड़ी अंदर प्रवेश नहीं कर सकी. इसके बाद छोटी दमकल गाड़ी मंगाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

बताया गया कि घर का निचला हिस्सा अंदर से बंद था, जिससे अग्निशमन कर्मियों को भीतर प्रवेश करने में काफी परेशानी हुई. बाद में टीम पीछे के रास्ते से घर में घुसी और ऊपर रह रहे परिवार के अन्य सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला. इस दौरान तीन लोग झुलस गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया.

JAMSHEDPUR NEWS : दुर्गा पूजा को लेकर सिटी SP ललित मीणा सख्त, नशे और अवैध हथियारों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ के निर्देश

फायर विभाग की टीम ने मौके पर छानबीन की। करीब सुबह 4:30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS : दुर्गा पूजा को लेकर सिटी SP ललित मीणा सख्त, नशे और अवैध हथियारों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ के निर्देश

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :माँ जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो : काले

October 14, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS :न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

October 14, 2026

Jamshedpur: चौका ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराकर जमशेदपुर आ रही कार के उड़े परखच्चे, मानगो के आजाद बस्ती निवासी रेल अधिकारी जख्मी

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group