Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :उपायुक्त की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश
Breaking News

Jamshedpur News :उपायुक्त की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

News DeskBy News DeskDecember 18, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

JAMSHEDPUR।

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा संचालित सड़क परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में सड़क, एलिवेटेड कोरिडोर निर्माण के क्रम में अतिक्रमण, भूमि अधिग्रहण, विद्युत, पेयजल स्वच्छता, जूस्को आदि विभागो से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी अंतर विभागीय अधिकारियों के साथ विद्युत लाइन, पेयजल पाइप लाइन शिफटिंग करने हेतु एक साप्ताह के अंदर संयुक्त स्थल निरीक्षण, आवश्यक सर्वे कर समस्या का समाधान निकाले। अतिक्रमण मामले पर कार्रवाई करते हुए स्वीकृत नाक्शा व डिजाईन के हिसाब से यथाशीघ्र काम प्रारंभ करने तथा जमीन अधिग्रहण मामले पर ससमय अनुमान्य मुआवजा राशि देने सहित गलत म्यूटेशन मामले पर अंचल निरीक्षक जमशेदपुर को गलत म्यूटेशन को रद् करने की कार्रवाई शुरू करने का निदेश दिया। बाबा तिलका माझी डिमना चौक मामले पर अनुमंडल पदाधिकारी को वार्ता कर समाधान निकालने हेतु निदेश दिया।
उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि सड़क परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास एवं आवागमन सुदृढ़ीकरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, ऐसे में सभी कार्य निर्धारित समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूर्ण किए जाएं। साथ हीं इस बात को सुनिश्चित किया जाय कि मूलभुत नागरिक सुविधायें सुचारू रूप से चलते रहे। इस बाबत सभी विभागों, एजेंसियों के पदाधिकारी आपसी समन्वय बना कर प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करें।
बैठक में उपायुक्त के अलावे वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सबा आलम अंसारी, अपर उपायुक्त श्री भागीरथ प्रसाद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्रीमति गुंजन कुमारी सिन्हा, एसडीओ धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह, राष्ट्रीय राजमार्ग व जूस्को के पदाधिकारी, संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित मौजूद थे।

Jamshedpur : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह का हार्ट अटैक से निधन

Jamshedpur: डोबो में कार और बाइक की टक्कर में जख्मी दो युवकों की MGM में इलाज के दौरान मौत
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह का हार्ट अटैक से निधन

November 6, 2026

Jamshedpur: डोबो में कार और बाइक की टक्कर में जख्मी दो युवकों की MGM में इलाज के दौरान मौत

November 6, 2026

UPI Payment पर MDR का बोझ ग्राहकों पर नहीं डाल सकते व्यापारी, NPCI ने सुप्रीम कोर्ट में कहा

November 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह का हार्ट अटैक से निधन

November 6, 2026

Jamshedpur: डोबो में कार और बाइक की टक्कर में जख्मी दो युवकों की MGM में इलाज के दौरान मौत

November 6, 2026

UPI Payment पर MDR का बोझ ग्राहकों पर नहीं डाल सकते व्यापारी, NPCI ने सुप्रीम कोर्ट में कहा

November 6, 2026

Tata Group Controversy: रतन टाटा के करीबी सहयोगी रह चुके मेहली मिस्त्री ने टाटा ट्रस्ट से हटाए जाने को दी चुनौती

November 6, 2026

Supreme court का आदेश, औपचारिक गिरफ्तारी से नहीं, हिरासत में लेने से शुरू होगी 24 घंटे की गिरफ्तारी की समयसीमा

November 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group