Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :सरयू राय की पहल से नामदा बस्ती और नानक नगर में सड़क निर्माण शुरू, गोलमुरी क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात
    Breaking News

    Jamshedpur News :सरयू राय की पहल से नामदा बस्ती और नानक नगर में सड़क निर्माण शुरू, गोलमुरी क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

    News DeskBy News DeskDecember 21, 2025Updated:December 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR।

    जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है। क्षेत्र के विधायक  सरयू राय की अनुशंसा पर गोलमुरी क्षेत्र अंतर्गत नामदा बस्ती और नानक नगर की वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी सड़कों के कायाकल्प का कार्य अब शुरू हो गया है। टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) द्वारा सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

    स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से मांग थी कि नामदा बस्ती और नानक नगर की सड़कों को दुरुस्त किया जाए, क्योंकि खराब सड़कों के कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती थी। अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को जल्द ही इन समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद है।

    रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं महानगर अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सामग्री और प्रगति का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित एजेंसी को कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    निरीक्षण के दौरान गोलमुरी मंडल अध्यक्ष शमशाद खान, वर्मा माइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार, गंगाधर पांडे, दशरथी चौधरी, दीपू तिवारी, बलवंत सिंह, जसवंत सिंह, आशीष दत्त, हरदीप सिंह, सनी सिंह, गुरमीत सिंह, प्रमोद सिंह, शिव पटेल, मन्नू कुमार, सोनू सिंह, प्रकाश जी, मुन्ना सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर विधायक सरयू राय के प्रति आभार जताया।

    इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि विधायक सरयू राय का स्पष्ट लक्ष्य है कि जमशेदपुर पश्चिम क्षेत्र की हर बस्ती को बेहतर सड़क और ड्रेनेज सुविधा से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्य उसी विकास सोच का हिस्सा है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।

    वहीं जदयू महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण से हजारों स्थानीय नागरिकों को रोजमर्रा के आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि बेहतर सड़कें न केवल आवागमन को आसान बनाएंगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति देंगी।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क निर्माण से बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और कामकाजी लोगों को सबसे अधिक लाभ होगा। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होता रहेगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ajay Kumar JDU damaged road repair drainage and road facility Golmuri area development Golmuri news Jamshedpur infrastructure Jamshedpur West constituency JDU Jamshedpur Jharkhand local news JUSCO UISL latest Jamshedpur news local development work Namda Basti road construction Nanak Nagar road project political development work public convenience project Saryu Rai MLA Subodh Shrivastava JDU Tata Steel UISL urban road development अजय कुमार जदयू गोलमुरी क्षेत्र विकास गोलमुरी ताजा खबर जदयू जमशेदपुर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा जमशेदपुर पश्चिम समाचार जमशेदपुर लोकल न्यूज जमशेदपुर सड़क परियोजना जर्जर सड़क मरम्मत जुस्को यूआईएसएल टाटा स्टील यूआईएसएल ड्रेनेज सुविधा जमशेदपुर नानक नगर सड़क निर्माण नामदा बस्ती सड़क निर्माण बस्ती विकास योजना राजनीतिक विकास कार्य शहरी बुनियादी ढांचा सरयू राय सरयू राय विधायक सुबोध श्रीवास्तव जदयू स्थानीय विकास कार्य
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group