


Jamshedpur. सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर दुर्गा मंदिर के पास रहने वाली अंजना कुमारी (19) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार देर रात की है. जानकारी मिलने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और अंजना को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना के वक्त अंजना के पिता दुकान पर थे. वह अपनी मां के साथ घर पर अकेली थी. इसी दौरान उसने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.



