Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ghatsila: बड़शोल में स्कूटी से दो किलो गांजा बरामद; पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गये तस्कर
    Breaking News

    Ghatsila: बड़शोल में स्कूटी से दो किलो गांजा बरामद; पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गये तस्कर

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ghatsila. पूर्वी सिंहभूम जिले के बड़सोल थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमडीहा गांव में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई में एक स्कूटी से दो किलो गांजा बरामद किया गया, हालांकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़सोल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी के जरिए गांजा की तस्करी कर रहा है. सूचना मिलते ही बड़सोल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की.

    इस दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में बहरागोड़ा अंचलाधिकारी राजाराम मुंडा भी मौजूद थे. जैसे ही पुलिस ने स्कूटी सवार को रोकने का प्रयास किया, उसने स्वयं को घिरता देख स्कूटी संख्या (डब्लूबी 49 बी 0269) को सड़क पर छोड़ दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.
    पुलिस ने मौके पर खड़ी स्कूटी की तलाशी ली, जिसमें डिक्की से करीब 2 किलो गांजा बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने गांजा को जब्त करते हुए स्कूटी को भी अपने कब्जे में ले लिया. अंधेरा होने के कारण आरोपित को तत्काल गिरफ्तार नहीं किया जा सका.

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    फरार तस्कर की पहचान के लिए पुलिस स्कूटी के कागजात, नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है.

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ghatsila: Two kilograms of marijuana recovered from a scooter in Bardshol; smugglers escaped from the scene after dodging police. Ghatsila: बड़शोल में स्कूटी से दो किलो गांजा बरामद; पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गये तस्कर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर बह रही खरकई

    August 31, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर बह रही खरकई

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: SIR-2026 को लेकर दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का उपायुक्त राजीव रंजन ने किया निरीक्षण

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रहेगी धूम, बाल राधा-कृष्ण सजाओ और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के होंगे ऑडिशन

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group