Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :अटलजी के व्यक्तित्व में सरलता, संवेदनशीलता और नेतृत्व का अद्भुत समन्वय थाःसरयू राय
    Breaking News

    Jamshedpur News :अटलजी के व्यक्तित्व में सरलता, संवेदनशीलता और नेतृत्व का अद्भुत समन्वय थाःसरयू राय

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2025Updated:December 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे शिखर थे, जिनके व्यक्तित्व में आदर्श, सरलता, संवेदनशीलता और दृढ़ नेतृत्व का अद्भुत समन्वय था। उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा तक के उनके राजनीतिक सफर को याद करते हुए कई प्रेरक प्रसंग साझा किए।

    यहां जनता दल यूनाइटेड, जमशेदपुर महानगर के बारीडीह स्थित कार्यालय में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जब वे संगठनात्मक कार्यों के लिए क्षेत्र में आते थे, तब बहुत कम लोगों के पास वाहन होता था। ऐसे में अटल जी बिना कोई इंतजार किए कई बार रिक्शे से कार्यालय पहुँच जाते थे, स्वागत जुलूस की प्रतीक्षा नहीं करते थे और अनेक अवसरों पर कार्यकर्ताओं के घर पर ही ठहर जाते थे।

    श्री राय ने बताया कि किस प्रकार अटल जी 1996 में 13 दिनों के लिए देश के प्रधानमंत्री बने, फिर किस प्रकार विचारधारा और संगठन के प्रति निष्ठा के कारण जनता पार्टी से अलग होकर भाजपा का गठन हुआ। यह सब अटल जी के सिद्धांतवादी और दृढ़ चरित्र का प्रतीक है। संसद भवन परिसर में स्थापित लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा अटल जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में स्थापित हुई, जिसकी मांग उन्होंने जेपी मंच के माध्यम से रखी थी और अटल जी ने उसे स्वीकार किया था।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने की तथा पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू ने किया।

    कार्यक्रम में प्रमुख रुप से उपस्थित लोगों में जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, दुर्गा राव, प्रेम सक्सेना, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमृता मिश्रा, प्रकाश कोया राजेश प्रसाद, संजीव सिंह, शंकर कर्मकार, राकेश कुमार, बबलू कुमार, लालू गौड़, प्रवीण सिंह, शमशाद खान, मुश्ताक अहमद, विनोद राय, तर्क मुखर्जी, विजय सिंह, मंजू सिंह, शेषनाथ पाठक, अमित शर्मा, धनोज सिंह, ममता सिंह, विनोद सिंह, मृत्युंजय शर्मा, विकास कुमार, मनोज सिंह, महुआ चक्रवर्ती, मल्लिका प्रामाणिक, सपना टांडी, पुतुल सिंह, रीना डे, सुनीता सिंह, विजय राव, अजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मनोज गुप्ता, नवीन कुमार, अशोक कुमार, अबोध कुमार, गणेश चंद्रा, कुमार विनीत आदि शामिल रहे

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    13 Days Government 13 दिन की सरकार Atal Bihari Vajpayee Atal Jayanti Indian Politics Jamshedpur west Jan Sangh to BJP JDU Jamshedpur Leadership Qualities Loknayak Jayaprakash Narayan Parliament Statue Party Workers Meet Political Journey Prime Minister Atal Principled Leader saryu rai Simplicity and Sensitivity अटल जयंती अटल बिहारी वाजपेयी कार्यकर्ता सम्मेलन जदयू जमशेदपुर जनसंघ से भाजपा जमशेदपुर पश्चिमी नेतृत्व क्षमता प्रधानमंत्री अटल जी भारतीय राजनीति राजनीतिक सफर लोकनायक जयप्रकाश नारायण सरयू राय सरलता और संवेदनशीलता संसद परिसर प्रतिमा सिद्धांतवादी नेता
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group