Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :” दबिस्ताने जमशेदपुर” का शानदार मुशायरा सफलताओं के साथ संपन्न
    Breaking News

    Jamshedpur News :” दबिस्ताने जमशेदपुर” का शानदार मुशायरा सफलताओं के साथ संपन्न

    News DeskBy News DeskDecember 29, 2025Updated:December 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR।

    भारत के महान शायर मिर्ज़ा ग़ालिब के जन्मदिन के अवसर पर साहित्यिक संस्था ‘दबिस्तान-ए-जमशेदपुर” ने विगत संध्या ‘होटल दी सीनेट’ जमशेदपुर में एक शानदार मुशायरे का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता प्रो अहमद बद्र ने की। मुख्य अतिथि कर्नल तौकीर मुंतखब एवं अन्य अतिथि डॉ मोहम्मद रेयाज (प्राचार्य करीम सिटी कॉलेज), डॉ हसन इमाम मालिक अध्यक्ष उर्दू भवन) एवं रजी नौशाद थे। इस मुशायरे में बड़ी संख्या में शहर की महिलाएं एवं पुरुष श्रोता उपस्थित हुए और शेर-व-शायरी का भरपूर आनंद उठाया। इस मुशायरे में शहर के 17 चुनिंदा शायरों ने अपने कलाम पेश किए और श्रोताओं से खूब वाह वाही लूटी। कार्यक्रम का शुभारंभ हाफिज वालीउल्लाह कास्मी के द्वारा तिलावत-ए-कुरान से हुआ। एदारे के सरपरस्त शायर गौहर अजीज ने अतिथियों, शायरों तथा श्रोताओं का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस मुशायरे के आयोजन का उद्देश्य शहर में उर्दू भाषा का चलन और शायरी की कला को प्रोत्साहित करना है क्योंकि राष्ट्रीय सतह पर जमशेदपुर के उर्दू साहित्य को आज भी स्वीकार किया जाता है।
    मुशायरे से पहले प्रो अहमद बद्र ने गालिब के व्यक्तित्व और उनकी शायरी पर वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि ग़ालिब का जीवन और उनकी शायरी दोनों पेचीदा है। जिन्हें समझने की आवश्यकता आज भी है। मुशायरे में कलाम सुनाने वाले शेयरों में सरफराज शाद, सफदर हारून, सैफ अली सैफ, हसरत निजामी, शोएब अख्तर, सकलैन मुश्ताक, फरहान खान फरहान, सफीउल्लाह सफी, वालीउल्लाह वली, सद्दाम गनी, मेहताब उर्फी, मोहम्मद फैयाज, रिजवान औरंगाबादी, गौहर अजीज, बद्रे आलम खलिश, अनवर अदीब तथा अहमद बद्र के नाम प्रमुख हैं। कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने बारी-बारी से सभा को संबोधित किया और मुशायरे को कामयाब बताया। उन्होंने सभी शायरों विशेष कर नौजवान शायरों की खूब-खूब प्रशंसा की। मुशायरे का सुंदर संचालन शायर सद्दाम गनी ने किया और फरहान ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ahmed Badr Mushaira Dabistan e Jamshedpur Mushaira Dabistan Jamshedpur News Ghalib Jayanti 2025 Ghalib Shayari Program Hotel The Senate Jamshedpur Indian Urdu Poetry Jamshedpur cultural news Jamshedpur literary event Jamshedpur Mushaira News Jamshedpur Urdu Mushaira Mushaira 2025 Jamshedpur Urdu Language Promotion Urdu Literature India Urdu Poetry Event Urdu Shayari Jamshedpur Young Urdu Poets मिर्ज़ा ग़ालिब जयंती मुशायरा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group