Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand News :मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से ट्रिपल आईटी, रांची में चयनित आदिवासी छात्रा सुश्री सविता कच्छप ने की मुलाकात
    Headlines

    Jharkhand News :मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से ट्रिपल आईटी, रांची में चयनित आदिवासी छात्रा सुश्री सविता कच्छप ने की मुलाकात

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची।

    झारखंड के  मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ट्रिपल आईटी, रांची में आदिवासी समुदाय से चयनित सबसे कम उम्र की पीएचडी अभ्यर्थी सुश्री सविता कच्छप ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उन्हें अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने सुश्री सविता कच्छप को पीएचडी की पढ़ाई पूरी करने हेतु राज्य सरकार की ओर से 2 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का चेक उनके परिजन को सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष सुश्री सविता कच्छप ने कहा कि वे डूंगरी टोली, अरगोड़ा रांची की निवासी हैं और वर्तमान में मधुकम स्थित अपनी नानी के घर पर रह कर पढ़ाई कर रही हैं। मुख्यमंत्री को उन्होंने अवगत कराया कि वे आदिवासी समुदाय में सबसे कम उम्र (24 वर्ष) की अभ्यर्थी हैं जिनका ट्रिपल आईटी, रांची में पीएचडी हेतु इलेक्ट्रिक कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग कोर्स में चयन हुआ है। वे टेक्निकल फील्ड में पहला ट्राइबल रिसर्च स्कॉलर भी हैं तथा IEEE में अंतराष्ट्रीय नॉवेल्टी रिसर्च वर्क प्रेजेंट कर चुकी हैं। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सुश्री सविता कच्छप की हौसला अफजाई करते हुए उनसे कहा कि वे आगे अपनी पढ़ाई और शोध कार्य जारी रखें, राज्य सरकार हरसंभव उन्हें मदद करेगी। मौके पर सुश्री सविता कच्छप के परिजन एवं अन्य उपस्थित रहे।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM incentive amount Electrical Communication Engineering Hemant Soren CM IEEE research IIIT Ranchi Jharkhand Education News Research scholar Jharkhand Savita Kachhap Tribal education success Tribal PhD scholar आदिवासी पीएचडी छात्रा इलेक्ट्रिक कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग झारखंड शिक्षा समाचार ट्रिपल आईटी रांची मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि रिसर्च स्कॉलर झारखंड सविता कच्छप हेमन्त सोरेन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group