Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :आरक्षण व्यवस्था, जाति प्रमाण पत्र, ट्रैफिक जांच, जन्म प्रमाण पत्र और आधार पंजीकरण केंद्र खोलने की मांग को लेकर उपायुक्त से मिला जदयू प्रतिनिधिमंडल
    Breaking News

    Jamshedpur News :आरक्षण व्यवस्था, जाति प्रमाण पत्र, ट्रैफिक जांच, जन्म प्रमाण पत्र और आधार पंजीकरण केंद्र खोलने की मांग को लेकर उपायुक्त से मिला जदयू प्रतिनिधिमंडल

    News DeskBy News DeskJanuary 2, 2026Updated:January 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR। जनता दल (यूनाइटेड) का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से शुक्रवार को मिला और मानगो नगर निगम क्षेत्र से संबंधित विभिन्न जनसमस्याओं पर एक ज्ञापन सौंपा।

    प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कहा कि मानगो नगर निगम चुनाव में आरक्षण व्यवस्था एवं जाति प्रमाण पत्र
    आरक्षित श्रेणी से चुनाव लड़ने वाले पात्र अभ्यर्थियों का जाति प्रमाण पत्र समय पर जारी नहीं हो पा रहा है, जिससे वे चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं ले पा रहे हैं। इसे समय से जारी करने की मांग की है।

    ज्ञापन के अनुसार, मानगो क्षेत्र में हो रही अत्यधिक ट्रैफिक जाँच पर पुनर्विचार करना चाहिए। मानगो चौक से डिमना चौक तक 6 स्थानों पर लगातार जाँच के कारण नागरिकों को भारी परेशानी हो रही है। कुछ जाँच बिंदुओं को न्यू पुरुलिया रोड व ओल्ड पुरुलिया रोड की ओर स्थानांतरित किया जाए ताकि जाँच व्यवस्था संतुलित हो सके। मरीज,छात्र और काम काजी लोगों को बेवजह परेशान न किया जाए।

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    ज्ञापन में जन्म प्रमाण पत्र निर्गत प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया गया है। कहा गया कि जन्म प्रमाण पत्र की प्रक्रिया सरल एवं त्वरित की जाए। ज्ञापन में कहा गया कि शहर एवं मानगो क्षेत्र में अधिक संख्या में आधार पंजीकरण एवं अद्यतन केंद्र खोले जाएं।

    उपयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को सकारात्मक दिशा निर्देश दिया जाएगा। उन्होंने यातायात जाँच के संबंध में नागरिकों को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए आवश्यक करवाई हेतु प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा निर्देश देने का आश्वासन दिया है।

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    प्रतिनिधिमंडल में जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, पूर्वी सिंहभूम जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीरज सिंह, प्रकाश कोया, अमृता मिश्रा, राजेश प्रसाद, लालू गौड़, मुश्ताक अहमद, प्रवीण सिंह, मृत्युंजय सिंह,संजीव सिंह, अशोक सिंह,मृत्युंजय शर्मा, विकास सहनी, दीपक गौड़, धनोज सिंह, आकाश शाह ,विनोद सिंह, अर्जुन यादव, नीरज साहू, परमेंद्र राम, संतोष भगत, पिंटू सिंह, ,संजीव मुखर्जी,हेमंत पाठक, टुनटुन सिंह, दिलीप प्रजापति, ममता सिंह,चंद्र गणेश, मल्लिका प्रामाणिक, उपरावती देवी, मनोज गुप्ता, पूनम देवी, सुष्मिता सरकार, सपना टांडी, ऊषा यादव,रीना महावीर साहू आदि शामिल थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Aadhaar Enrollment Center Birth Certificate Process Caste Certificate Issue East Singhbhum DC Jamshedpur latest news JDU Delegation Mango municipal Corporation Mango Traffic Checking Reservation System Election आधार पंजीकरण केंद्र आरक्षण व्यवस्था चुनाव उपायुक्त जदयू प्रतिनिधिमंडल जन्म प्रमाण पत्र प्रक्रिया जमशेदपुर ताजा खबर जाति प्रमाण पत्र समस्या ट्रैफिक जांच मानगो पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त मानगो नगर निगम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group