


Devaghar. झारखंड के देवघर में एक 25 वर्षीय महिला और उसकी नवजात बेटी की कथित तौर पर कुएं में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना पद्मपुर गांव की है। मृतकों की पहचान गुड़िया देवी और उनकी बेटी पीहू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों को सूचना देने के बाद शनिवार को दोनों के शव बरामद किए गए।
सदर पुलिस थाना के पुलिस अधिकारी अशोक सिंह ने कहा, “हमने पीड़ितों के शव बरामद कर लिए हैं और उन्हें देवघर के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस मृतक के मायके वालों के आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, मृत बच्ची का जन्मदिन दो जनवरी को था।
उसी दिन पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। वहीं, मृतका के भाई उपेंद्र यादव ने अपने बहनोई विष्णु यादव और उसके पिता पर हत्या और शव को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है।



