Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Indian Railways :डिजिटल भुगतान को बढ़ावा: रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकटों पर 3% तक की छूट
    Breaking News

    Indian Railways :डिजिटल भुगतान को बढ़ावा: रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकटों पर 3% तक की छूट

    रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी — रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट बुकिंग हुई और भी किफायती
    News DeskBy News DeskJanuary 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    BILASPUR

    रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा में वृद्धि, सेवा गुणवत्ता में सुधार तथा डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक नई एवं अत्याधुनिक मोबाइल एप्लीकेशन “रेलवन (RailOne)” उपलब्ध कराई गई है। यह एप्लीकेशन भारतीय रेल से संबंधित विभिन्न सेवाओं को एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध कराते हुए यात्रियों के लिए एक वन-स्टॉप डिजिटल सॉल्यूशन के रूप में कार्य कर रही है।
    रेलवन ऐप के माध्यम से यात्री अनारक्षित टिकट बुकिंग सहित कई आवश्यक रेल सेवाओं का लाभ सरल, सुरक्षित एवं त्वरित रूप से प्राप्त कर सकते हैं। यात्रियों की सुविधा को और अधिक सुदृढ़ करने तथा डिजिटल माध्यमों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर अतिरिक्त आर्थिक लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
    अनारक्षित टिकटों पर 3% छूट
    डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के क्रम में रेलवन ऐप के माध्यम से सभी स्वीकृत डिजिटल भुगतान विकल्पों द्वारा अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।
    यह विशेष छूट 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगी, जिसके दौरान यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इस छूट का लाभ यूपीआई (Phone Pe, Google Pay), मोबाइल वॉलेट (Paytm), नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, BHIM ऐप सहित सभी स्वीकृत डिजिटल भुगतान माध्यमों के माध्यम से रेलवन ऐप पर की गई अनारक्षित टिकट बुकिंग पर मिलेगा।
    यह प्रावधान आर-वॉलेट (R-Wallet) को छोड़कर रेलवन ऐप पर उपलब्ध सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से की गई अनारक्षित टिकट बुकिंग पर लागू होगा। साथ ही आर-वॉलेट के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने की स्थिति में यात्रियों को 3 प्रतिशत बोनस कैशबैक प्रदान करने की मौजूदा व्यवस्था पूर्ववत जारी रहेगी।
    रेलवन ऐप सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार
    इस सुविधा की जानकारी अधिकाधिक यात्रियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से रेलवन ऐप एवं उससे जुड़ी सुविधाओं की जानकारी नियमित रूप से प्रसारित की जा रही है।
    वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि “रेलवन ऐप यात्रियों के लिए एक आधुनिक और समग्र डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जिसके माध्यम से रेलवे से जुड़ी अनेक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध है। यह ऐप न केवल यात्रियों के समय और संसाधनों की बचत करता है, बल्कि उन्हें सुरक्षित, पारदर्शी एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव भी प्रदान करता है। अनारक्षित टिकटों पर दी जा रही यह छूट डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” साथ ही यात्रियों को आर्थिक लाभ प्रदान करने के साथ-साथ डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती देते हुए रेलवे सेवाओं को और अधिक आधुनिक, पारदर्शी एवं यात्री–अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    3 Percent Discount 3 प्रतिशत छूट BHIM App Bilaspur Division Bonus Cashback Cashless Transaction Credit Card Debit Card Digital India Digital Payment Good News for Rail Passengers Google Pay Indian Railways Mobile App Net Banking One Stop Digital Solution passenger convenience Passenger Friendly Service Paytm PhonePe R-Wallet RailOne App Railway Administration Railway Discount Scheme Railway Service Improvement Railway Ticket Discount Senior Divisional Commercial Manager Smart Railway Service Social Media Promotion Station Announcement Unreserved Ticket Unreserved Ticket Booking UPI Payment अनारक्षित टिकट अनारक्षित टिकट बुकिंग अनुराग कुमार सिंह आर-वॉलेट कैशलेस लेनदेन क्रेडिट कार्ड डिजिटल इंडिया डिजिटल भुगतान डेबिट कार्ड नेट बैंकिंग बिलासपुर मंडल बोनस कैशबैक भारतीय रेल मोबाइल ऐप यात्री सुविधा यात्री–अनुकूल सेवा यूपीआई भुगतान रेल टिकट छूट रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी रेल सेवा सुधार रेलवन ऐप रेलवे छूट योजना रेलवे प्रशासन वन-स्टॉप डिजिटल सॉल्यूशन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सोशल मीडिया प्रचार स्टेशन उद्घोषणा स्मार्ट रेलवे सेवा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group