Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने किया पटना-आरा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
Breaking News

Jamshedpur News :पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने किया पटना-आरा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

News DeskBy News DeskJanuary 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

hajipur

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक  छत्रसाल सिंह द्वारा आज 05.01.2026 को पटना-आरा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया । इस दौरान महाप्रबंधक महोदय ने इस रेलखंड के रेलवे ट्रैक, रेल पुलों आदि का मुआयना किया । महाप्रबंधक ने रेल ट्रैक के बेहतर रख-रखाव पर संतोष व्यक्त करते हुए संरक्षित रेल परिचालन के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के प्रारंभ में महाप्रबंधक महोदय द्वारा दानापुर के प्लेटफार्म सं.-01 पर सोलर सिस्टम से चलाए जाने के लिए तैयार किए गए कैंपेन कोच का निरीक्षण किया गया । कैंपेन कोच के उपर रूफ टॉप फ्लेक्सिबल सोलर प्लेट लगाया गया है जिससे प्रतिदिन लगभग 40 से 45 यूनिट बिजली मिल सकेगी । इससे कैंपेन कोच के उपकरणों को चलाने हेतु अब बाहर से बिजली सप्लाई के अलावा एक विकल्प उपलब्ध रहेगा और कैंपेन कोच में बिजली की सुरक्षित सप्लाई सुनिश्चित की जा सकेगी । कैंपेन कोच में सोलर सिस्टम लगाए जाने से सलाना लगभग डेढ लाख रूपये की बिजली की बचत होगी ।

निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक महोदय द्वारा आरा जंक्शन पर चल रहे स्टेशन पुनर्विकास से संबंधित कार्यों की अधिकारियों के साथ समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महाप्रबंधक महोदय ने निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा पर पूरा करने का निर्देश दिया । पुनर्विकसित स्टेशन भवन आकर्षक डिजाइन के साथ उन्नत एवं आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त होगा ।आरा स्टेशन के विकास कार्य को पूरा करने हेतु अतिरिक्त धनराशि भी उपलब्ध कराया गया है।

‘खटमल फिर से चारों ओर फैल गए हैं’…CJP के विरोध प्रदर्शन पर बंगाल के CM का तंज

आरा जं. पर महाप्रबंधक महोदय द्वारा आरा कोचिंग डिपो में मेंटेनेंस क्षमता बढ़ाने हेतु लगाए गए IoT बेस्ड डिवाइस के सर्वर रूम एवं कोचिंग डिपो का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान डेमो द्वारा महाप्रबंधक महोदय को IOT बेस्ड डिवाइस के कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया ।

विदित हो कि सुरक्षित, भरोसेमंद और कुशल रेलवे सेवाओं की बढ़ती मांग के साथ, रेलवे कोच में इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स (IoT) पर आधारित डिवाइस का इंटीग्रेशन ज़रूरी हो गया है। आरा कोचिंग डिपो में, मेंटेनेंस की क्षमता बढ़ाने, गलती का पता लगाने की सटीकता में सुधार करने हेतु कोच में IoT सिस्टम लगाए गए हैं। कोच में IoT बेस्ड डिवाइस लगाने के मुख्य मकसद कोच की दिक्कतों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग करना, प्रेडिक्टिव और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस में मदद करना, मैनुअल इंस्पेक्शन की गलतियों को कम करना, पैसेंजर की सेफ्टी और आराम बढ़ाना तथा मेंटेनेंस स्टाफ को सही डेटा और अलर्ट देने में मदद करना है । इससे मेंटेनेंस स्टाफ के लिए मैनुअल इंस्पेक्शन का समय कम होता है, फॉल्ट पहचानने में एक्यूरेसी बेहतर होती है, रूटीन चेक के बजाय कंडीशन-बेस्ड मेंटेनेंस मुमकिन होता है, डेटा आधारित फैसले लेने में मदद मिलती है तथा वर्कफोर्स की एफिशिएंसी और प्लानिंग बेहतर होती है ।

निरीक्षण के अंत में दानापुर मंडल कार्यालय में पटना जं. एवं दानापुर के भविष्य की जरूरतों के मद्देनजर तैयार की गयी मास्टर प्लान पर चर्चा हेतु महाप्रबंधक के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में मास्टर प्लान को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया तथा उससे जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी

Adityapur: आदित्यपुर में 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में

निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  विनोद कुमार तथा मुख्यालय एवं मंडल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

‘खटमल फिर से चारों ओर फैल गए हैं’…CJP के विरोध प्रदर्शन पर बंगाल के CM का तंज

October 5, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में

October 5, 2026

Sex Racket Expose: बंगाल से लड़कियां बुलाकर चल रहा था सेक्स रैकेट, होटल से 3 युवतियां और 9 युवक आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार

October 5, 2026
Recent Post

‘खटमल फिर से चारों ओर फैल गए हैं’…CJP के विरोध प्रदर्शन पर बंगाल के CM का तंज

October 5, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में

October 5, 2026

Sex Racket Expose: बंगाल से लड़कियां बुलाकर चल रहा था सेक्स रैकेट, होटल से 3 युवतियां और 9 युवक आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार

October 5, 2026

Share Market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स में जबरदस्त उछाल, 700 अंक से अधिक चढ़ा

October 5, 2026

India VS WI T20: JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को टी20 मैच, आज से छह काउंटरों से टिकट की बिक्री शुरू

October 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group