Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :मानगो फ्लाइओवर के नीचे बन रहे नाले की चौड़ाई और गहराई बढ़ेगी!
    Breaking News

    Jamshedpur News :मानगो फ्लाइओवर के नीचे बन रहे नाले की चौड़ाई और गहराई बढ़ेगी!

    सरयू राय के निरीक्षण के बाद पथ निर्माण विभाग आंकड़ों का विश्लेषण करेगा
    News DeskBy News DeskJanuary 6, 2026Updated:January 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो फ्लाइओवर के नीचे से पानी निकालने के लिए जो नया नाला बनाया जा रहा है, उसकी गहराई और चौड़ाई कम है। इस नाले की गहराई और चौड़ाई बढ़ाई जानी चाहिए। पथ निर्माण विभाग के इक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने श्री राय की बातों से सहमति जताई और कहा कि दो-तीन दिनों में सभी आंकड़ों का विश्लेषण कर नए बन रहे नाले की गहराई और चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।

    दरअसल, श्री राय को मंगलवार को लोगों ने बताया कि मानगो फ्लाइओवर के नीचे बन रहे नाले की गहराई और ड़ाई कम है। इससे पानी निकलने में दिक्कत होगी। इस शिकायत के बाद श्री राय निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के इक्जीक्यूटिव इंजीनियर और उनके अभियंताओं से कहा है कि अगर नाले की गहराई और चौड़ाई और नहीं बढ़ाई जाएगी तो पानी निकलने में दिक्कत होगी।

    सरयू राय ने अभियंताओं से कहा कि न्यू पुरुलिया रोड इलाका, कालिका नगर इलाका आदि का पानी पहले से बने नाले से निकलता है। देशबंधु लाइन मोहल्ला बीच में ही बसा हुआ है। हर साल बरसात में घुटनों तक पानी जमा हो जाता है और लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। पहले से जलनिकासी का जो माध्यम है, वह इस पार से जो फ्लाइओवर बन रहा है, उसके नीचे से ले जाकर नाला में मिलाना है ताकि पानी नदी में चला जाए।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    श्री राय ने अभियंताओं से कहा कि आप देशबंधु लाइन का वाटर लेबल ले लीजिए। जो कैचमेंट एरिया है, जहां-जहां का पानी आता है, उस क्षेत्र का क्षेत्रफल भी ले लीजिए। इसके साथ ही बीते साल जो बारिश हुई थी, उसका मैक्सिमम रेन फॉल कितना है, उसका भी आंकड़ा ले लीजिए। नाला के दूसरे क्षेत्र का भी वाटर लेबल ले लीजिए और देखिए कि कैसे पूरा पानी नए नाले से निकलेगा। जब गहराई और चौड़ाई कम होगी तो पानी नहीं निकल पाएगा। इसे अभियंताओं ने स्वीकार किया और कहा कि दो-तीन दिनों में वो सभी आंकड़ों का विश्लेषण कर नाले की गहराई और चौड़ाई बढ़ाएंगे।

    इस मौके पर पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, कनीय अभियंता जिया उल हक, सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अशोक चौहान, पिंटू सिंह, संतोष भगत, मुकेश सिंह, सुजीत कुमार, विनोद सिंह, धनोज सिंह, टुनटुन कुमार, माना महापात्र, मोनी कुमारी, रेखा शाह, माला देवी, रूपा देवी आदि मौजूद रहे।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Drain Width Depth Jamshedpur Waterlogging Jharkhand Infrastructure News Mango Drain Project Mango Flyover Road Construction Department PWD Saryu Rai Inspection Waterlogging in Mango जमशेदपुर जलजमाव जलनिकासी समस्या मानगो नाले की चौड़ाई गहराई पथ निर्माण विभाग मानगो नाला निर्माण मानगो फ्लाइओवर मानगो समाचार सरयू राय सरयू राय निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group