Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 376 अंक टूटा, निफ्टी 26,178 पर बंद
    Headlines

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 376 अंक टूटा, निफ्टी 26,178 पर बंद

    News DeskBy News DeskJanuary 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 6 जनवरी को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट देखने को मिली. कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 500 अंक तक टूट गया, जबकि निफ्टी 26,150 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया. हैवीवेट शेयरों में मुनाफावसूली, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और अमेरिका से जुड़े टैरिफ बयानों ने बाजार की धारणा को कमजोर किया.

    ऑयल एंड गैस और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला, जिससे बाजार की गिरावट और गहरी हो गई. सेंसेक्स 376 अंक या 0.44% गिरकर 85,063 पर बंद हुआ. निफ्टी 71 अंक या 0.27% टूटकर 26,178 के स्तर पर आ गया.

    गिरावट के 5 बड़े कारण

    1. दिग्गज शेयरों में मुनाफावसूली : बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव हैवीवेट शेयरों में मुनाफावसूली से आया. HDFC Bank करीब 2% गिर गया. पिछले दो सत्रों में यह शेयर 4% से ज्यादा टूट चुका है. Q3 FY26 के प्रोविजनल बिजनेस अपडेट के बाद निवेशकों ने इसमें मुनाफा निकाला. इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट और टाटा मोटर्स (पैसेंजर व्हीकल्स) में भी गिरावट दर्ज की गई.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    2. टैरिफ को लेकर चिंता : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर टैरिफ बढ़ाने से जुड़े बयानों ने निवेशकों को सतर्क कर दिया. रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका की नाराजगी ने ग्लोबल ट्रेड को लेकर अनिश्चितता बढ़ा दी है.

    3. विदेशी निवेशकों की बिकवाली : विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने सोमवार को 36.25 करोड़ रुपए के शेयर बेचे. हालांकि रकम बड़ी नहीं है लेकिन लगातार हो रही विदेशी बिकवाली बाजार के सेंटीमेंट और लिक्विडिटी पर दबाव बना रही है.
    जनवरी के पहले तीन कारोबारी दिनों में ही FIIs करीब 3,000 करोड़ रुपए की बिकवाली कर चुके हैं.

    4. भू-राजनीतिक तनाव : वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव भी बाजार पर भारी पड़े. वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी से जुड़ी खबरों के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में अनिश्चितता बढ़ गई है. जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वी के विजयकुमार के मुताबिक, मौजूदा हालात में निवेशकों को सतर्क रहने और पर्याप्त कैश होल्डिंग बनाए रखने की जरूरत है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    5. बाजार में बढ़ती अस्थिरता : निवेशकों की घबराहट को दर्शाने वाला India VIX मंगलवार को 2% से ज्यादा चढ़ गया. यह लगातार तीसरा दिन है जब वोलैटिलिटी इंडेक्स में तेजी आई है. बीते तीन दिनों में इसमें 10% से अधिक का उछाल दर्ज किया गया है, जो आगे और उतार-चढ़ाव के संकेत देता है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    fell for the second consecutive day Nifty closing at 26178 Profit-taking in heavyweight stocks Sensex dropping 376 points Stock market
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group