Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»रेलवे को ‘सुधारों का वर्ष’ बनाने का लक्ष्य, 52 हफ्तों में 52 बड़े सुधार लागू होंगे
    National

    रेलवे को ‘सुधारों का वर्ष’ बनाने का लक्ष्य, 52 हफ्तों में 52 बड़े सुधार लागू होंगे

    News DeskBy News DeskJanuary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. भारतीय रेलवे ने वर्ष 2026 को ‘सुधारों का वर्ष’ बनाने का लक्ष्य तय किया है. इसी कड़ी में रेलवे हर सप्ताह एक बड़ा सुधार लागू करेगा. इस तरह 52 हफ्तों में 52 सुधारों को अमल में लाने की योजना बनाई गई है.

    इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को रेल भवन में रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना और रवनीत सिंह, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें रेलवे में व्यापक और प्रणालीगत सुधार लाने पर सहमति बनी. बैठक में नए वर्ष की भावना, नए संकल्प और रेलवे में बड़े बदलावों पर विशेष जोर दिया गया. तय किया गया कि 52 सप्ताह–52 सुधार के तहत दक्षता, शासन व्यवस्था और सेवा वितरण में ठोस सुधार किए जाएंगे.

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    बैठक में बताया गया कि परिणामस्वरूप ट्रेन दुर्घटनाओं में लगभग 90 प्रतिशत की कमी आई है. वर्ष 2014-15 में जहां 135 गंभीर दुर्घटनाएं हुई थीं, वहीं 2025-26 में इनकी संख्या घटकर 11 रह गई है. आने वाले समय में इसे एकल अंक तक लाने का लक्ष्य रखा गया है. रेलवे में सुरक्षा, रखरखाव और संचालन को और बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और उन्नत तकनीकों के उपयोग को तेज किया जाएगा. रेलवे कर्मचारियों के प्रतिभा प्रबंधन और कौशल विकास के लिए नवोन्मेषी तरीकों को अपनाने पर भी विचार किया गया. यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए भोजन की गुणवत्ता, कैटरिंग और ऑनबोर्ड सेवाओं में बड़े सुधारों का निर्णय लिया गया.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    बैठक के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्रियों, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए. साथ ही बुनियादी ढांचे के विकास, रखरखाव और क्षमता वृद्धि से जुड़ी पहलों की समीक्षा की गई. रेल मंत्रालय ने सुधारों, सुरक्षा, तकनीकी प्रगति और यात्री-केंद्रित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'year of reforms' 52 major reforms 52 weeks Railway-ashwini-Vaishnav-reforms railways
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    IPL Champion: RCB ने लगातार दूसरी आइपीएल ट्रॉफी जीती, विराट कोहली का जलवा, बनाये नाबाद 75 रन, गुजरात पांच विकेट से हारा

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :बंगाल जीत के बाद झारग्राम पहुंचे चम्पाई सोरेन का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

    May 31, 2026

    Novel Tata: नोएल टाटा बोले- ट्रेंट विकास के शुरुआती चरण में, राजस्व में 10 गुना वृद्धि का लक्ष्य हासिल करेंगे

    May 31, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group