Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»ED ने टीएमसी के आईटी प्रमुख प्रतीक जैन के घर मारा छापा, CM ममता बनर्जी नाराज, मामला पहुंचा हाईकोर्ट
Crime

ED ने टीएमसी के आईटी प्रमुख प्रतीक जैन के घर मारा छापा, CM ममता बनर्जी नाराज, मामला पहुंचा हाईकोर्ट

News DeskBy News DeskJanuary 9, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

कोलकता. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के आईटी प्रमुख प्रतीक जैन के घर छापेमारी की. इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उनके घर पहुंचीं और ईडी की कार्रवाई पर नाराजगी जताई. ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर छापेमारी राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है और इस तरह की कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्री का सबसे घिनौना काम है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राजनीतिक दलों के आईटी प्रमुखों के घर पर छापा मारना केंद्रीय गृह मंत्री का काम है.

ईडी ने वित्तीय अनियमितताओं और फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले की जांच के तहत यह कार्रवाई की. जानकारी के अनुसार, ईडी ने देश के 6 राज्यों में 15 ठिकानों पर छापेमारी की और कोलकाता स्थित इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (IPAC) के कार्यालय में भी छापा मारा. ईडी का कहना है कि एक समूह लोगों को फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठग रहा था और इसी मामले की जांच के तहत यह कार्रवाई की गई है.

ईडी पर घर से जरूरी दस्तावेज चोरी का आरोप

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 6 बजे प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी शुरू हुई, जो करीब 9 घंटे तक चली. दोपहर करीब 3 बजे जब ईडी की टीम वहां से रवाना हुई, उसके कुछ ही देर बाद प्रतीक जैन की पत्नी ने शेक्सपियर सरणी थाने में शिकायत दर्ज कराई. आगे ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि छापेमारी के दौरान घर से जरूरी दस्तावेज गायब हो गए. उन्होंने कहा कि ईडी के खिलाफ चोरी का औपचारिक आरोप मिला है. मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

ईडी पहुंची कलकत्ता हाईकोर्ट

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

इस बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कलकत्ता हाई कोर्ट से एक याचिका दायर करने की इजाजत मांगी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के ऑफिस और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पर रेड के दौरान उसकी जांच में दखल दिया गया. एजेंसी के वकील ने न्यायमूर्ति सुव्रा घोष के समक्ष कहा कि एजेंसी को जांच के दौरान बाधा पहुंचाई गई और उसे बिना हस्तक्षेप के जांच करने की अनुमति दी जानी चाहिए.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी संग की बैठक, बोले- कांग्रेस ने कभी संविधान का पालन नहीं किया, अपनी मनमानी से देश चलाया

October 25, 2026

JDU Dicision: ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों के लिए अनंत सिंह, पूर्व विधायक नीलम देवी छह साल के लिए निष्कासित

October 25, 2026

ADITYAPUR NEWS: खाऊ गली में 150 रुपये के चाउमीन-चिकन चिली के ऑर्डर पर खूनी संघर्ष, युवक की मौत, एक ही परिवार के पांच गिरफ्तार

October 22, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस प्लांट आज खुला रहेगा, सभी विभागों में होगा कामकाज

October 25, 2026

Jamshedpur: हाईकोर्ट से गैंगस्टर अखिलेश सिंह को राहत, बरी करने का फैसला बरकरार, 2004 के सिदगोड़ा थाना कांड से जुड़ा है मामला

October 25, 2026

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी संग की बैठक, बोले- कांग्रेस ने कभी संविधान का पालन नहीं किया, अपनी मनमानी से देश चलाया

October 25, 2026

Jamshedpur: कदमा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त खून लगा चाकू बरामद

October 25, 2026

JDU Dicision: ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों के लिए अनंत सिंह, पूर्व विधायक नीलम देवी छह साल के लिए निष्कासित

October 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group