Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jharkhand»रांची के मैक्लुस्कीगंज का पारा –2°C तक गिरा, 13 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट
    Jharkhand

    रांची के मैक्लुस्कीगंज का पारा –2°C तक गिरा, 13 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.. राजधानी रांची के मैक्लुस्कीगंज में सुबह न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे यह इलाका राज्य का सबसे ठंडा स्थान बन गया. हीं, खूंटी जिले में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ठंड के कारण सुबह और देर रात सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा.. लोग अलाव और गर्म कपड़ों के सहारे ठंड से बचने की कोशिश करते नजर आए.

    राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में अचानक तेज गिरावट दर्ज की गई है.. बोकारो में सबसे ज्यादा 6.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की गई, जबकि डालटनगंज में 5.6 डिग्री और चाईबासा में 5.5 डिग्री की गिरावट रही. शनिवार को देवघर में विजिबिलिटी काफी कम रही.. यही वजह है कि सुबह के समय वाहनों की रफ्तार धीमी रही.. फिलहाल राज्य के चार जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है.. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में जारी बर्फबारी का असर झारखंड तक पहुंच गया है.

    मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन 13 जनवरी से एक बार फिर पारा गिरने की संभावना है. शीतलहर को देखते हुए गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम में यलो अलर्ट घोषित किया गया है.. लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव की सलाह दी गई है.

    Jamshedpur News: उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु विभागीय पदाधिकारियों को दिए निर्देश

    अगले तीन दिनों के तापमान पूर्वानुमान से साफ है कि झारखंड के अधिकांश जिलों में ठंड का असर बना रहेगा. न्यूनतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. बोकारो में 10 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो 11 जनवरी को बढ़कर 10 डिग्री हो जाएगा.

    12 जनवरी को फिर घटकर 9 डिग्री पर पहुंच सकता है. गुमला में तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच बना रहेगा, जबकि जामताड़ा में तीनों दिन न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. लातेहार और रामगढ़ में भी ठंड बनी रहेगी, जहां तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

    Patna Charlapalli Special Train 18 सितंबर तक, 14 फेरे बढ़े

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and a cold wave alert has been issued for 13 districts. dropped to -2°C Ranchi The temperature in McCluskieganj
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु विभागीय पदाधिकारियों को दिए निर्देश

    July 21, 2026

    Patna Charlapalli Special Train 18 सितंबर तक, 14 फेरे बढ़े

    July 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगी BLO-BLA-2 बैठक

    July 21, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु विभागीय पदाधिकारियों को दिए निर्देश

    July 21, 2026

    Patna Charlapalli Special Train 18 सितंबर तक, 14 फेरे बढ़े

    July 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगी BLO-BLA-2 बैठक

    July 21, 2026

    Jamshedpur News: 24 जुलाई को दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट

    July 21, 2026

    Jamshedpur News: धालभूमगढ़ में 251 को मिला लर्नर लाइसेंस

    July 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group