Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS : SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगी BLO-BLA-2 बैठक
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS : SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगी BLO-BLA-2 बैठक

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और ASDD सूची सत्यापन के दिए निर्देश
    News DeskBy News DeskJuly 21, 2026Updated:July 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)-2026 अभियान को सफल बनाने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

    22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर होगी BLO और BLA-2 की बैठक

    बैठक में उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 22 जुलाई 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ (BLO) एवं बीएलए-2 (BLA-2) की तीसरी बैठक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही निर्वाचन पाठशाला का भी आयोजन होगा, जिसमें प्रारूप मतदाता सूची एवं ASDD सूची का सत्यापन कर उसे अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    राजनीतिक दलों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपने-अपने बीएलए-2 को संबंधित मतदान केंद्रों की बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ASDD सूची में दर्ज डुप्लीकेट, मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपलब्ध तथा गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर से इनकार करने वाले मतदाताओं का गंभीरता से सत्यापन किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और अपात्र नामों की पहचान हो सके।

    Jamshedpur News: उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु विभागीय पदाधिकारियों को दिए निर्देश

    18 वर्ष पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं के नाम जोड़ने पर रहेगा विशेष फोकस

    बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही दावे एवं आपत्तियों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की अपील

    उपायुक्त राजीव रंजन ने राजनीतिक दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य हितधारकों से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना सभी की साझा जिम्मेदारी है।

    Patna Charlapalli Special Train 18 सितंबर तक, 14 फेरे बढ़े

    बैठक में निर्वाचन से जुड़े संबंधित अधिकारी, ईआरओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, एईआरओ तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Administrative News ASDD List BLA-2 Meeting BLO Meeting Booth Level Officer Civic News District Election Officer east singhbhum Election Awareness Election Commission of India Election News Election Update Electoral Roll Electoral Roll Update Google Discover Google News India Elections Jamshedpur news Jharkhand news New Voters Political Parties Meeting Polling Booth Rajeev Ranjan SIR 2026 Special Intensive Revision Voter ID voter list Voter List Revision Voter Registration voter verification
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु विभागीय पदाधिकारियों को दिए निर्देश

    July 21, 2026

    Patna Charlapalli Special Train 18 सितंबर तक, 14 फेरे बढ़े

    July 21, 2026

    Jamshedpur News: 24 जुलाई को दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट

    July 21, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन हेतु विभागीय पदाधिकारियों को दिए निर्देश

    July 21, 2026

    Patna Charlapalli Special Train 18 सितंबर तक, 14 फेरे बढ़े

    July 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगी BLO-BLA-2 बैठक

    July 21, 2026

    Jamshedpur News: 24 जुलाई को दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट

    July 21, 2026

    Jamshedpur News: धालभूमगढ़ में 251 को मिला लर्नर लाइसेंस

    July 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group