


Chaibasa. एटीएम कार्ड फंसा अवैध निकासी करने वाले गिरोह का चाईबासा पुलिस ने खुलासा किया है. सदर थाना पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी प्रिंस कुमार नवादा (बिहार) जिला अंतर्गत नेमदारगंज थाना अंतर्गत बलेया भनैल का रहनेवाला है. वर्तमान में शिक्षक कॉलोनी, गयाजी (बजीरगंज) में रहता है. उक्त जानकारी शनिवार को एसडीपीओ बहामन टूटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.
एसडीपीओ ने बताया कि चाईबासा के जैन मार्केट स्थित केनरा बैंक की एटीएम में तांतनगर के चिरची गांव निवासी मुकु बारी 14 दिसंबर, 2025 को पैसे निकालने गये थे. इस दौरान उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया. आरोपियों ने जालसाजी कर मुकु बारी के एटीएम कार्ड को फेवि क्विक से चिपका दिया. एटीएम कार्ड की चोरी कर कर 1,54,390 रुपये उड़ा लिये. मुकु बारी ने 17 दिसंबर, 2025 को थाना में लिखित शिकायत की थी.



