Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :75वीं स्टील सिटी गोल्फ चैंपियनशिप में 250 से अधिक गोल्फर दिखाएंगे दम
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :75वीं स्टील सिटी गोल्फ चैंपियनशिप में 250 से अधिक गोल्फर दिखाएंगे दम

News DeskBy News DeskJanuary 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर:

जमशेदपुर 16 से 18 जनवरी 2026 तक होने जा रही प्रतिष्ठित स्टील सिटी गोल्फ टूर्नामेंट के 75वें संस्करण की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। वर्ष 1951 में शुरू हुए इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट को टाटा स्टील के निरंतर सहयोग से नई ऊंचाइयां मिली हैं। प्लैटिनम जुबिली वर्ष में प्रवेश कर चुका यह टूर्नामेंट भारतीय गोल्फ परंपरा में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रहा है।

प्लैटिनम जुबिली संस्करण का आयोजन बिष्टुपुर स्थित 18-होल बेल्डीह गोल्फ कोर्स और गोलमुरी गोल्फ कोर्स में संयुक्त रूप से किया जाएगा। इस बार 250 से अधिक गोल्फर खिताब की दौड़ में शामिल होंगे। पटना, भुवनेश्वर, पारादीप, रांची, दिल्ली और जमशेदपुर सहित देश के प्रमुख गोल्फ केंद्रों से खिलाड़ी स्टील सिटी पहुंचेंगे, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और अधिक रोचक व चुनौतीपूर्ण होगा।

Jamshedpur:आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 स्थित बहरा मैदान के पास अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, दोनों गंभीर

बीते दशकों में स्टील सिटी गोल्फ टूर्नामेंट ने क्षेत्रीय गोल्फ कैलेंडर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। यह टूर्नामेंट खेल की उत्कृष्टता के साथ-साथ अपनी उत्कृष्ट मेहमाननवाज़ी के लिए भी जाना जाता है। 75वें संस्करण को लेकर देशभर के शीर्ष गोल्फरों, कॉरपोरेट जगत के नेताओं, खेल प्रेमियों और गणमान्य व्यक्तियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

टूर्नामेंट की तैयारियों की कमान जमशेदपुर गोल्फ कैप्टन डी. बी. सुंदर रमण (वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील लिमिटेड), गोल्फ सचिव नीरज कुमार सिन्हा (चीफ, सेफ्टी, टाटा स्टील लिमिटेड) और गोल्फ सीईओ एलन सिंह संभाल रहे हैं। आयोजन समिति टूर्नामेंट को मैदान के भीतर और बाहर, दोनों ही स्तरों पर यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

Jamshedpur: बिष्टुपुर में आंध्रा एसोसिएशन के पास क्वार्टर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

प्रतियोगिता में गोल्फर न केवल खिताब और प्रतिष्ठा के लिए बल्कि विभिन्न श्रेणियों में आकर्षक पुरस्कारों के लिए भी मुकाबला करेंगे। खेल के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 16 जनवरी को बारबेक्यू डिनर, 17 जनवरी को गाला लंच और डिनर तथा 18 जनवरी को समापन लंच का आयोजन किया जाएगा। लाइव म्यूजिक और बैंड प्रस्तुतियां उत्सव के माहौल को और जीवंत बनाएंगी।

गोल्फ की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को सम्मान देने के लिए 2026 संस्करण में विशेष हेरिटेज शोकेस, सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम, भव्य संध्याएं और उन दिग्गजों व पूर्व चैंपियनों के सम्मान में विशेष मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिन्होंने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की समृद्ध विरासत को आकार दिया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur:आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 स्थित बहरा मैदान के पास अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, दोनों गंभीर

November 9, 2026

Jamshedpur: बिष्टुपुर में आंध्रा एसोसिएशन के पास क्वार्टर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

November 9, 2026

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

November 8, 2026
Recent Post

Jamshedpur:आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 3 स्थित बहरा मैदान के पास अंधाधुंध फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, दोनों गंभीर

November 9, 2026

Jamshedpur: बिष्टुपुर में आंध्रा एसोसिएशन के पास क्वार्टर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

November 9, 2026

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

November 8, 2026

Muhurat Trading: विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार ने हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

November 8, 2026

Tata Steel को माडा के नोटिस पर दखल देने से jharkhand Highcourt का इनकार, जानें मामला?

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group