Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :कोवाली थाना क्षेत्र में बच्चे के अपहरण का सनसनीखेज मामला, 14 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
    Breaking News

    Jamshedpur News :कोवाली थाना क्षेत्र में बच्चे के अपहरण का सनसनीखेज मामला, 14 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

    News DeskBy News DeskJanuary 12, 2026Updated:January 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र से एक बच्चे के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 14 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया। इस मामले में अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है, जबकि अपहरण में शामिल एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

    घटना रविवार को कोवाली थाना क्षेत्र के ढेगाम हाट बाजार में घटी। जानकारी के अनुसार, रंगामटिया गांव की रहने वाली प्रतिमा सरदार अपने तीन छोटे बच्चों के साथ साप्ताहिक हाट में मुर्गी बेचने आई थीं। हाट में अत्यधिक भीड़ होने के कारण प्रतिमा सरदार ने कुछ देर के लिए अपने चार माह के बेटे इंद्रदेव सरदार को अपनी छह साल की बेटी ममता सरदार की गोद में दे दिया था। इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात महिला ने मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया।

    काफी देर तक बच्चे के नहीं मिलने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शाम करीब छह बजे पीड़ित परिवार को अपहरण की आशंका हुई, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना कोवाली थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचना तंत्र और हाट में मौजूद लोगों से पूछताछ के आधार पर त्वरित जांच शुरू की। लगातार छापेमारी और जांच अभियान के बाद पुलिस ने 14 घंटे के भीतर अपहृत चार माह के बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही अपहरण में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

    गिरफ्तार महिला की पहचान झुमारानी मंडल के रूप में हुई है, जो कोवाली थाना क्षेत्र के भेलाईडीह गांव की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

    बरामद किए गए मासूम बच्चे इंद्रदेव सरदार को सुरक्षित उसकी मां प्रतिमा सरदार को सौंप दिया गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार, इस घटना में अन्य आरोपी भी शामिल हो सकते हैं, जो फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    पुलिस प्रशासन ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष टीम की सराहना की है और आम जनता से अपील की है कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों को लेकर विशेष सतर्कता बरतें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    14 घंटे में खुलासा Child Kidnapping Case DSP Musabani East Singhbhum District Fast Police Investigation Jamshedpur news Jharkhand Police Action Kidnapping Solved in 14 Hours Kovalli Police Station Missing Child Recovered Rural SP Jharkhand Weekly Haat Market Jharkhand Woman Kidnapper Arrested अपहृत बच्चा बरामद कोवाली कोवाली थाना ग्रामीण पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर न्यूज झारखंड पुलिस ढेगाम हाट बाजार पुलिस की त्वरित कार्रवाई पूर्वी सिंहभूम जिला बच्चे का अपहरण महिला अपहरणकर्ता गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group