Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Amrit Bharat Express :पश्चिम बंगाल से और अधिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन, 18 जनवरी को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
    Breaking News

    Amrit Bharat Express :पश्चिम बंगाल से और अधिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन, 18 जनवरी को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

    News DeskBy News DeskJanuary 12, 2026Updated:January 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    कोलकाता।
    पश्चिम बंगाल से लंबी दूरी की रेल यात्रा को और सुलभ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में भारतीय रेलवे एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी 2026 को पश्चिम बंगाल से चलने वाली तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन नई ट्रेनों के शुरू होने से देश के विभिन्न राज्यों के बीच किफायती, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा को बढ़ावा मिलेगा।

    नई पीढ़ी की ट्रेन: अमृत भारत एक्सप्रेस

    अमृत भारत एक्सप्रेस एक नई पीढ़ी की आधुनिक ट्रेन है, जिसे विशेष रूप से लंबी दूरी की अंतर-राज्यीय यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है। ये ट्रेनें आधुनिक सुविधाओं, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और यात्री-सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं, जिससे आम यात्रियों को बेहतर और आरामदायक यात्रा अनुभव मिल सके।

    1. तांबरम – सांतरागाछी अमृत भारत एक्सप्रेस

    ट्रेन संख्या 16107/16108 तांबरम–सांतरागाछी–तांबरम अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को तांबरम से 15:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 20:15 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को सांतरागाछी से 23:55 बजे खुलकर तीसरे दिन 10:00 बजे तांबरम पहुंचेगी।
    यह ट्रेन चेन्नई एग्मोर, विजयवाड़ा, राजमुंद्री, विशाखापत्तनम क्षेत्र, भुवनेश्वर, कटक, बालासोर और खड़गपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

    Jamshedpur: गोलमुरी के गाढ़ाबासा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    2. हावड़ा – आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस

    13065/13066 हावड़ा–आनंद विहार–हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को हावड़ा स्टेशन से 23:10 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 02:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार से 05:15 बजे चलकर अगले दिन 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
    यह ट्रेन आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, गया, धनबाद, वाराणसी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

    3. बनारस – सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस

    22588/22587 बनारस–सियालदह–बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को बनारस से 22:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09:55 बजे सियालदह स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सोमवार, बुधवार और शनिवार को सियालदह से 19:30 बजे चलकर अगले दिन 07:20 बजे बनारस पहुंचेगी।
    इस ट्रेन का ठहराव पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना, जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल और दुर्गापुर में होगा।

    Share Bazar: शेयर कारोबार में भारी गिरावट, Sensex 700 अंक से अधिक लुढ़का

    यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ

    इन तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन से पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इससे न केवल यात्रा समय में सुविधा मिलेगी, बल्कि आम यात्रियों को किफायती किराए पर आधुनिक रेल सेवाओं का लाभ भी मिलेगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Affordable Train Travel Amrit Bharat Express Howrah Anand Vihar Amrit Bharat Express Indian Railways NEWS Long Distance Train India Modern Train Facilities New Train Service India PM Modi Train Flag Off Santragachi Tambaram Amrit Bharat Express Sealdah Banaras Amrit Bharat Express West Bengal Railway News अमृत भारत एक्सप्रेस आधुनिक ट्रेन सुविधा किफायती रेल यात्रा नई ट्रेन सेवा नरेंद्र मोदी रेलवे पश्चिम बंगाल रेलवे भारतीय रेलवे समाचार लंबी दूरी ट्रेन सांतरागाछी तांबरम अमृत भारत सियालदह बनारस अमृत भारत हावड़ा आनंद विहार अमृत भारत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलमुरी के गाढ़ाबासा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    June 8, 2026

    Share Bazar: शेयर कारोबार में भारी गिरावट, Sensex 700 अंक से अधिक लुढ़का

    June 8, 2026

    Land Scam: 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अदालत से नहीं मिली राहत

    June 8, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलमुरी के गाढ़ाबासा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    June 8, 2026

    Share Bazar: शेयर कारोबार में भारी गिरावट, Sensex 700 अंक से अधिक लुढ़का

    June 8, 2026

    Land Scam: 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अदालत से नहीं मिली राहत

    June 8, 2026

    Jamshedpur: बाड़ीगोड़ा में अंडरब्रिज निर्माण के शिलान्यास के 3 साल बीते, पर नहीं शुरू हुआ काम, फूटा लोगों का गुस्सा, विरोध प्रदर्शन

    June 8, 2026

    Jharkhand: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा ने खरीदा नामांकन पत्र, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई मंत्री रहे मौजूद

    June 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group