Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :महिला मोर्चा महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाएः सरयू राय
    Breaking News

    Jamshedpur News :महिला मोर्चा महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाएः सरयू राय

    News DeskBy News DeskJanuary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल (यूनाइटेड) महिला प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को इलाके की महिलाओं के लिए मजबूत मुद्दे उठाने की जरूरत है।
    अपने बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में सरयू राय ने कहा कि महिलाओं से जुड़े हुए मुद्दे उठाने से समाज का भला होगा।

    सरयू राय ने कहा कि हफ्ते में एक बार किसी एक मुद्दे पर गंभीरता से काम करने का फल आपको दिखेगा। यह सोशल मीडिया का दौर है जहां चीजें बेहद तेजी से फैलती हैं।

    उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं की सोच आपसे मिलती है, आप उन्हें पार्टी से जोड़ें। यही लोग धीरे-धीरे पार्टी की स्ट्रेंग्थ बनती चली जाएंगी।

    Tata Steel: टाटा स्टील झारखंड में विभिन्न परियोजनाओं पर 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी,  2,000 नौकरियां सृजित होंगी

    सरयू राय ने कहा कि पूरे हफ्ते 24 घंटे लगे रहने की कोई जरूरत नहीं। हां, कोई बड़ा मुद्दा हो तो उस पर सघन काम किया जा सकता है लेकिन पहले परिवार को देखना है।

    उन्होंने कहा कि आप जहां रहती हैं, वहां के लोग आपको जानें कि आप जदयू से जुड़ी हैं। अगर कोई आपसे अपनी बात कहे तो उसे लगना चाहिए कि उसकी बात ऊपर तक जाएगी।

    Railway: आज से 27 जुलाई तक आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी आसनसोल-टाटानगर की दो मेमू ट्रेन

    इसके पूर्व जदयू (महिला मोर्चा) की कोल्हान प्रभारी मंजू सिंह और पार्टी की महिला मोर्चा की जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष उषा यादव ने भी पार्टी को मजबूत बनाने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये।

    इस मौके पर पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जमशेदपुर महानगर अध्य़क्ष अजय कुमार, पूर्वी सिंहभूम की महिला मोर्चा की अध्यक्ष अमृता मिश्रा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष नीरज सिंह, ममता सिंह, पुतुल सिंह, सपना टांडी, पूजा महानंद, सविता महानंद, रीना डे, जया, कविता मिश्रा, रिंकी, मलिका समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bistupur Jamshedpur Jamshedpur politics Jamshedpur West MLA Janata Dal United JDU Kolhan JDU Mahila Morcha JDU Organization saryu rai Women Empowerment Women Issues Women Leadership कोल्हान जदयू जदयू महिला मोर्चा जदयू संगठन जनता दल (यूनाइटेड) जमशेदपुर पश्चिम विधायक जमशेदपुर राजनीति बिष्टुपुर जमशेदपुर महिला नेतृत्व महिला मुद्दे महिला सशक्तिकरण सरयू राय
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील झारखंड में विभिन्न परियोजनाओं पर 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी,  2,000 नौकरियां सृजित होंगी

    July 21, 2026

    Railway: आज से 27 जुलाई तक आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी आसनसोल-टाटानगर की दो मेमू ट्रेन

    July 21, 2026

    Rail accident: नयी दिल्ली मार्ग पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, 53 यात्री ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग बदले

    July 21, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील झारखंड में विभिन्न परियोजनाओं पर 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी,  2,000 नौकरियां सृजित होंगी

    July 21, 2026

    Railway: आज से 27 जुलाई तक आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी आसनसोल-टाटानगर की दो मेमू ट्रेन

    July 21, 2026

    Rail accident: नयी दिल्ली मार्ग पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, 53 यात्री ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग बदले

    July 21, 2026

    Share Bazar: विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से सेंसेक्स, निफ्टी कमजोर, इन कंपनियों के शेयर सबसे अधिक नुकसान में

    July 21, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा में सरकारी संपत्तियों की अवैध खरीद-बिक्री,अतिक्रमण एवं अवैध भवन निर्माण,फिर भी झारखंड राज्य आवास बोर्ड प्रशासन खामोश!

    July 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group