Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ranchi News :जमाना बदला, खेती भी बदली, नई तकनीकी से करें खेतीः डॉ. भूपेंद्र
    Breaking News

    Ranchi News :जमाना बदला, खेती भी बदली, नई तकनीकी से करें खेतीः डॉ. भूपेंद्र

    अपनी फसल का निर्यात भी कर सकते हैं किसानः डॉ. प्रतिभा ,विजेता किसान किये गए पुरस्कृत
    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2026Updated:January 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची। युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, नेचर फाउंडेशन, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और जल जागरूकता अभियान के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को नगड़ी में कृषि मेला और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मेले में सुदूर क्षेत्रों के सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों के बीच में एक प्रतियोगिता भी रखी गई थी। विजेता किसानों को पुरस्कृत किया गया।
    गोष्ठी में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के डा भूपेंद्र कुमार ने कहा कि अब जमाना बदल गया है। खेती के क्षेत्र में भी गजब के बदलाव हुए हैं। अब जो किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती करेगा, वह लाभ में रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब आप आर्गेनिक खेती कर रहे हैं तो किसी भी किस्म के पेस्टीसाइड का उपयोग न करें। आपकी फसल बर्बाद हो जाएगी। आर्गेनिक खेती कर रहे हैं तो वही करें। उन्होंने एडवांस एग्रीकल्चर के बारे में ड्रिप इरीगेशन हार्टिकल्चर के बारे में भी किसानों को ज्ञानवर्द्धक जानकारी दी।
    इसी विश्वविद्यालय की डॉ. प्रतिभा ने कहा कि खेती से अब किसान पैसे कमा रहे हैं। झारखंड के किसान भी चाहें तो बढ़िया पैसे कमा सकते हैं। आप अपनी फसलों को लोकल मार्केट के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी भेज सकते हैं। आप अपनी फसल को निर्यात कर बढ़िया पैसे कमा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कोई खुद को चुका हुआ न माने। खेती के क्षेत्र में जो भी परिवर्तन आए हैं, उन्हें सीखा जा सकता है। सीखने की कोई उम्र नहीं होती। जब जागो, तभी सबेरा।

    किसानों के लिए विभिन्न श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहेः-
    कंद श्रेणी में आम हल्दी (कार्तिक महतो) को प्रथम पुरस्कार मिला जबकि हल्दी श्रेणी में कार्तिक महतो को ही दूसरा पुरस्कार भी मिला। आरु श्रेणी में चारू मुंडा तीसरे स्थान पर रहे।
    पत्ता श्रेणी में दीपक कुमार की ब्रोकली को प्रथम, जीतेंद्र महतो की पत्ता गोभी को दूसरा और अजय महतो की सेम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
    फल-फूल श्रेणी में रोपना कुमार के नींबू को प्रथम, सुमन कुमार के अमरंगा को दूसरा तथा रमेश महतो के कोंहड़ा को तीसरा स्थान मिला।
    विजेता सभी किसानों को हर तरह के तरल पदार्थ, दवाईयों आदि के छिड़काव वाली मशीन दी गई।
    आज के कार्यक्रम
    नगड़ी में उद्गम स्थल पर मेला, धुर्वा और इक्कीस महादेव में पूजन।

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Agricultural Innovation Agriculture Fair Agriculture Seminar Awarded Farmers Birsa Agricultural University Crop Export Dr Bhupendra Kumar Dr Pratibha Drip Irrigation Farmer Awareness Program Farmers Meet Farming Competition Horticulture International Market Jharkhand Farmers Modern Farming Nagri New Farming Technology Organic Farming Rural Development Scientific Farming Sustainable Agriculture अंतरराष्ट्रीय बाजार आधुनिक खेती आर्गेनिक खेती इक्कीस महादेव पूजन English Keywords: Ranchi कंद श्रेणी किसान कृषि उपकरण कृषि प्रतियोगिता कृषि मेला कृषि संगोष्ठी जल जागरूकता अभियान झारखंड किसान डॉ. प्रतिभा डॉ. भूपेंद्र कुमार ड्रिप इरीगेशन धुर्वा नई कृषि तकनीक नगड़ी नगड़ी उद्गम स्थल नवचेतना ग्रामीण संस्थान नेचर फाउंडेशन पत्ता श्रेणी पुरस्कार वितरण फल फूल श्रेणी फसल निर्यात बिरसा कृषि विश्वविद्यालय युगांतर भारती रांची विजेता किसान वैज्ञानिक खेती स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट हार्टिकल्चर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    June 29, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर

    June 29, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    June 29, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस के सामने चली चापड़, सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद जमशेदपुर पुलिस पर उठ रहे सवाल?

    June 29, 2026

    Jamshedpur: डोबो उत्सव होटल के पास स्कॉर्पियो और 407 वाहन में आमने सामने की टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group