Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :पी.एस.टी.-11 ने जीता चैम्बर प्रीमियर लीग-2026 का खिताब
    Breaking News

    Jamshedpur News :पी.एस.टी.-11 ने जीता चैम्बर प्रीमियर लीग-2026 का खिताब

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2026Updated:January 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा आयोजित दो दिवसीय पांचवें चैम्बर प्रीमियर लीग (सीपीएल) जो दिनांक 13 जनवरी एवं 14 जनवरी से Tube Makers Club Ground में खेला जा रहा था इसका फाईनल मैच शाम 07.00 बजे से शुरू हुआ जो पी.एस.टी.-11 और पीआरडब्ल्यू-11 के बीच खेला गया जिसमें पी.एस.टी.-11 ने 134 रन से जीत दर्ज की। फाईनल मैच के मैन ऑफ द मैच विकास अग्रवाल रहे। यह जानकारी अध्यक्ष मानव केडिया एवं मानद महासचिव पुनीत कांवटिया ने संयुक्त रूप से दी।

    मानद महासचिव पुनीत कांवटिया ने बताया कि समापन समारोह रात 8.30 बजे से Tube Makers Club Ground में ही आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मुकुल चौधरी, Chief Sports Tata Steel. एवं विशिष्ट अतिथि राजीव बधान, Secretary Cricket Country Club, Ranchi ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर तथा सभी खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार उन्हें सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुकुल चौधरी, Chief Sports Tata Steel ने कहा कि यह खुशी की बात है व्यापारी उद्यमी भी अपने व्यापार एवं उद्यम के समय निकालकर खेलों के प्रति इस तरह का उत्साह रखते हैं जो आज के भागदौड़ भरी जिन्दगी में अति महत्वपूर्ण है और सिंहभूम चैम्बर व्यापारी एवं उद्यमियों को इसके लिये प्रेरित कर रही है यह काबिले तारीफ है।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    विशिष्ट अतिथि राजीव बधान, Secretary Cricket Country Club, Ranchi ने भी चैम्बर के इस प्रयास को सराहा और कहा कि चैम्बर यूं ही व्यापारी उद्यमी हित के साथ खेलकूदों को भी बढ़ावा दे।

    अध्यक्ष मानव केडिया ने इस दौरान कहा कि चैम्बर के द्वारा व्यवसायी उद्यमियों के हित के साथ-साथ शहर और राज्य की जनसमस्याओं के निराकरण और भागदौड़ भरी जिन्दगी के बीच स्वस्थ्य जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेलकूदों आयोजन भी किया जाने लगा है जो जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
    उन्होंने कहा कि आगामी सीपीएल (Chamber Premier League) के अगले सत्र से प्रतियोगिता को और अधिक व्यापक एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य से टीमों की संख्या बढ़ाकर 8 करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि चैंबर के अधिक से अधिक सदस्य क्रिकेट के माध्यम से सक्रिय रूप से भाग ले सकें और आपसी सौहार्द एवं खेल भावना को बढ़ावा मिले। इसके साथ ही उन्होंने इस सीपीएल में भाग लेने वाले सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों (स्पॉन्सर्स) को उनके निरंतर समर्थन और सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद दिया, जिनके बिना यह आयोजन संभव नहीं हो पाता।

    उपाध्यक्ष जनसंपर्क एवं कल्याण अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं सचिव सुरेश शर्मा लिपु ने बताया कि सीपीएल के छः टीमों पीएसटी-11, एक्जिक्यूटिव-11, पीआरडब्ल्यू-11, टेªड-11, इंडस्ट्री-11 एवं टैक्स एंड फायनेंस-11 का चयन किया गया था जिसके बीच लीग मैच खेले गये। इन लीग मैचों में आगे रहने के वाली चार टीमों के बीच सेमिफाईनल मैच 14 जनवरी को दोपहर 3.00 बजे से शुरू हुआ जिसमें पहला सेमिफाईनल PRW-11 vs Executive-11 दूसरा सेमिफाईनल PST-11 vs Tax&Finance-11 हुआ।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    पूरे मैच के दौरान मैन ऑफ द सीरीज Vinit Kumar Lala एवं बेस्ट बैट्समैन Pritam Jain रहे जिन्होंने अपने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मैचों में रोमांच पैदा कर दिया। वहीं बेस्ट बॉलर आशुतोष काबरा रहे, बेस्ट फील्डर Vinit Lala and best wicket keeper SUGAM Saraiwala को चुना गया।

    उक्त मैच को सफल बनाने में सचिव टैक्स फ़ाइनेंस अंशुल रिंगसिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु, कोषाध्यक्ष सीए अनिल कुमार अग्रवाल, कोशिक मोदी, मनोज गोयल, मोहित मूनका, आनंद चौधरी, सुगम सरायवाला, अमिष अग्रवाल, का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Businessmen Cricket Tournament Chamber Premier League Final CPL Jamshedpur CPL Winner 2026 Cricket Tournament Jamshedpur Jamshedpur Jamshedpur Business Cricket Jamshedpur latest news Jamshedpur news Jamshedpur Sports News Jamshedpur today news PST-11 Champion PST-11 vs PRW-11 Singhbhum Chamber Cricket Singhbhum Chamber news Tata Steel Sports News Tube Makers Club Ground चैम्बर प्रीमियर लीग 2026 पी.एस.टी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group