Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :21 जनवरी को बिष्टुपुर में 21वां भव्य टुसु मेला, विशाल प्रतिमा व लाखों के नकद पुरस्कार होंगे आकर्षण
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :21 जनवरी को बिष्टुपुर में 21वां भव्य टुसु मेला, विशाल प्रतिमा व लाखों के नकद पुरस्कार होंगे आकर्षण

News DeskBy News DeskJanuary 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर : झारखंड वासी एकता मंच के मुख्य संयोजक आस्तिक महतो एवं संयोजक सह सांसद बिद्युत बरण महतो ने जानकारी दी कि आगामी 21 जनवरी (बुधवार) को बिस्टुपुर गोपाल (रीगल) मैदान में भव्य टुसु मेला का आयोजन किया जाएगा. मेला का मुख्य आकर्षण विशाल टुसु प्रतिमा, चौड़ल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, टुसु व झुमुर गीत व नकद ईनाम होगा. उक्त बातें आज उन्होंने सोनारी विकास भवन (कारमेल स्कूल के पीछे) में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी.
उन्होंने बताया कि यह आयोजन 21वां वर्ष है, जिसमे झारखंड के कोल्हान सहित रांची, तमाड़, खूंटी आदि जिलों सहित पश्चिम बंगाल व ओड़िशा के कई राज्यों से प्रतिभागी यहां पहुचेंगे. इसबार मंच ने सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए कई उपाय अपनाने की घोषणा की. बताया कि मेला परिसर में सीसीटीवी लगाए जाएंगे तथा ड्रोन कैमरा से भी लोगों पर नज़र रखी जायेगी. यहीं नही मंच के समीप बड़े आकार का एलईडी स्क्रीन भी लगाए जाएंगे. मंच ने मेला परिसर में किसी भी तरह के नशापान करने व नशा की वस्तु बेचने पर प्रतिबंध लगाने की बात कही. बताया कि अगर करते हुए कोई पाया जाएगा तो प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी.
बताया कि सुबह 10 बजे से टुसु प्रतिमा व चौड़ल को मैदान में इंट्री दी जाएगी. गत वर्ष 350 से अधिक टुसु-चौड़ल पहुँची थी, इसबार और अधिक आने की उम्मीद है. मौके पर सभी अतिथियों ने मेला के लिए पोस्टर जारी की. संवाददाता सम्मेलन में मंच के सह संयोजक बबलू महतो, सुखदेव महतो, सचिन महतो, करमु हांसदा, उमानाथ झा, चुनका मार्डी, सत्यनारायण महतो, धनंजय महतो, गोपाल महतो सहित कई सदस्य मौजूद थे.

प्रथम पुरस्कार के रूप में टुसु को 41 व चौड़ल को मिलेगा 31 हज़ार

इस मौके पर मंच के सह संयोजकद्वय बबलू महतो व सुखदेव महतो ने बताया कि हर बार आयोजन का मुख्य आकर्षण नक़द ईनाम होता है. इस वर्ष भी टुसु प्रतिमा के लिए 7 पुरस्कार दिए जाएंगे. प्रथम से सातवां पुरस्कार के रूप में क्रमश: 41 हज़ार, 35 हज़ार, 31 हज़ार, 25 हज़ार, 20 हज़ार, 15 हज़ार व 11 हज़ार होगा. वहीं चौड़ल में 4 पुरस्कार दिए जाएंगे. प्रथम से चौथा पुरस्कार क्रमशः 31 हज़ार, 25 हज़ार, 21 हज़ार व 15 हज़ार रु होगा. साथ ही बूढ़ी गाड़ी नाच में चार पुरस्कार दिए जाएंगे. इसमे प्रथम से चतुर्थ पुरस्कार के रूप में क्रमशः 15 हज़ार, 11 हज़ार, 7 हज़ार व 5 हज़ार रु होगा.

Attack on Tiger Sarraf: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली हमले की जिम्मेदारी, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

मेला के सफल संचालन हेतु टीम का गठन

मेला को सफल बनाने के लिए मंच की युवा टोली मैदान के सभी गेट, प्रतिमा आदि के प्रवेश के वक़्त एंट्री, मंच की व्यवस्था व संचालन, निर्णायक मंडली आदि का मनोनयन किया गया. सभी को अलग अलग ज़िम्मेवारी बांटी गई है. इसे सफल बनाने में कमल महतो, विजय महतो, अशोक महतो, नकुल महतो, प्राण राय, मनोज महतो, गोपाल महतो, अशोक सिंह, कैलाश सिंह, राजू बाबा, जगदीश राव, सीनु राव, अनिल सिंह, शुभेंदु भौमिक, बापी नायक, सजल दास सहित अन्य सदस्य सक्रिय हैं.

Jharkhand Highcourt अवकाश के बाद भी रविवार को खुला, DC और SP को दी हिदायत, बोकारो स्टील प्लांट के गेट से प्रदर्शनकारियों को हटाएं

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Attack on Tiger Sarraf: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली हमले की जिम्मेदारी, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

October 19, 2026

Jharkhand Highcourt अवकाश के बाद भी रविवार को खुला, DC और SP को दी हिदायत, बोकारो स्टील प्लांट के गेट से प्रदर्शनकारियों को हटाएं

October 19, 2026

Jharkhand BJP के वरिष्ठ नेता बृज मोहन राम ने Odisha के 28वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ

October 19, 2026
Recent Post

Attack on Tiger Sarraf: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली हमले की जिम्मेदारी, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

October 19, 2026

Jharkhand Highcourt अवकाश के बाद भी रविवार को खुला, DC और SP को दी हिदायत, बोकारो स्टील प्लांट के गेट से प्रदर्शनकारियों को हटाएं

October 19, 2026

Jharkhand BJP के वरिष्ठ नेता बृज मोहन राम ने Odisha के 28वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ

October 19, 2026

3 साल बाद IPL की नीलामी भारत में, 16 दिसंबर को गोवा में होगी, BCCI ने सभी टीमों को दी जानकारी

October 19, 2026

Jamshedpur.बोड़ाम-माधवपुर मुख्य सड़क पर दुबराजपुर गांव के समीप सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, साथी गंभीर

October 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group