Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती सभागार में छत्तीसगढ़ के विधायक कुंवर सिंह निषाद का जोरदार अभिनंदन किया गया
    Breaking News

    Jamshedpur News :सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती सभागार में छत्तीसगढ़ के विधायक कुंवर सिंह निषाद का जोरदार अभिनंदन किया गया

    समाज के धरोहर को संजोए रखना आज की पीढ़ी की जिम्मेवारी है_ कुंवर सिंह निषाद
    News DeskBy News DeskJanuary 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में आज छत्तीसगढ़, गुण्डरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद का आगमन हुआ, जमशेदपुर प्रवास पर छत्तीसगढ़ समाज का एक मात्र शैक्षणिक संस्थान को देखने की इच्छा उन्होंने जताई तो विद्यालय समिति के द्वारा अपने सभागार में अभी अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने की, समिति के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने शाल ओढ़कर,बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका और उनकी धर्मपत्नी का अभिनंदन किया, अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा की छत्तीसगढ़ी समाज जमशेदपुर में अपने गौरवमयी इतिहास को बचाए रखा है, छत्तीसगढ़ से टाटा स्टील के स्थापना के समय यहां कमाने खाने के लिए आने वाले लोगों ने अपने समाज के लिए धरोहर का निर्माण किया है उसको संजोए रखना आज की पीढ़ी की जिम्मेवारी है। मुझे यह देख कर प्रसन्नता हो रही है की समाज यहां अपने उन्नत, विकसित और एकजुटता का परिचय दे रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा की दूसरी बार विधायक बने कुंवर सिंह निषाद हमेशा से राज्य में सामाजिक चेतना को जगाने का कार्य कर रहे है इनका स्वागत कर हम सभी अपने आप को अभिभूत महसूस कर रहे है। कार्यक्रम को विद्यालय के संरक्षक खेमलाल चौधरी, रायपुर से आए कृपा राम निषाद,सभा पति बिरगांव नगर निगम, दीनू निषाद,पार्षद बिरगांव, हरि शंकर निषाद, जिला पंचायत सदस्य ने भी संबोधित किया, कार्यक्रम का संचालन महासचिव परमानंद कौशल ने किया, और धन्यवाद ज्ञापन सचिव बीरेंद्र कुमार टीनू ने किया, कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष राम नरेश साहू, सालिक दास देवनागन, मोहन कुमार, अशोक सिंह, जैसप लाल देवांगन, प्रमुख लोगों में राम प्रकाश साहू, मोती लाल साहू, चंद्रिका निषाद, गिरधारी लाल पारकर , लालू राम साहू, त्रिवेंद्र कुमार, सुकृत दास मानिकपुरी, राहुल कलवार, संदीप साहू, कामेश्वर साहू, त्रिवेणी कुमार, चंदन दास मानिकपुरी, बेदू बाई, अरुणा देवी, हरिचरण साहू, खेमलाल साहू, जमुना निषाद, इंद्रा साहू, मंजू ठाकुर, कमला निषाद, वीरेंद्र कुमार साहू, रोशन साहू, चंद्रिका निषाद, रूपचंद देवांगन, मोती यादव आदि काफी संख्या में समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Cable Basti Jamshedpur News Chhattisgarh MLA Jamshedpur Chhattisgarh Society Jharkhand Chhattisgarhi Community India Chhattisgarhi Samaj Jamshedpur Community Heritage News CP Samiti Madhya Vidyalaya Cultural Program Cable Basti Educational Institution Jamshedpur Gundardehi MLA News Indian Social News Jamshedpur Jamshedpur local news Jamshedpur news Jamshedpur today news Kunwar Singh Nishad MLA Kunwar Singh Nishad Visit MLA Welcome Ceremony Samman Samaroh News Social Program Jamshedpur Social Unity Program
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group