


Bahragoda.पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सियालबिंदा में उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक लखविंदर बेसरा को नीम के पेड़ से बांधकर पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया है।
इस मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सियालबिंदा उच्च विद्यालय परिसर में आरोपियों ने शनिवार को बिना किसी ठोस कारण के प्रधानाध्यापक को स्कूल के नीम के पेड़ में बांध दिया। उनके साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित भी किया गया। पुलिस ने बहरागोड़ा थाना में मामला दर्ज करते हुए आरोपित मानिक बैरा, संजय बेरा, नन्दलाल बेरा, विनोद बेरा तथा नारायण बेरा को गिरफ्तार किया।



