Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»East Central Railway News :बरौनी और बछवारा के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग हेतु एनआई कार्य, ट्रेनों के परिचालन में बदलाव
Breaking News

East Central Railway News :बरौनी और बछवारा के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग हेतु एनआई कार्य, ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

News DeskBy News DeskJanuary 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

हाजीपुर:

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुये क्षमता विस्तार हेतु अनेक प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं। इसी क्रम में, पूर्व मध्य रेल पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है । चालू वित्तीय वर्ष में दिसंबर माह तक कुल 127 रूट किमी ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग प्रणाली का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

इसे आगे बढ़ाते हुये बरौनी और बछवारा के मध्य ऑटोमेटिक ब्‍लॉक सिगनलिंग के कमीशनिंग हेतु 26.02.2026 से 28.01.2026 तक प्रीएनआई तथा 29.01.2026 को एनआई  किये जाने के मद्देनजर गाड़ियों का परिचालन रद्द, मार्ग परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन, नियंत्रण/रि-शिड्यूलिंग निम्नवत किया जायेगा –

परिचालन रद्द की गयी ट्रेनें  –

1. बरौनी एवं समस्तीपुर से 26 से 29 जनवरी, 2026 तक खुलने वाली 75239/75240 बरौनी-समस्तीपुर-बरौनी डीएमयू का परिचालन रद्द ।

मार्ग परिवर्तन –

1. एसएमवीबी से 26 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 22352 एसएमवीबी-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दानापुर-पटना-मोकामा-बेगुसराय के रास्ते चलाई जायेगी।

2. लोकमान्य तिलक से 25 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 12519 लोकमान्य तिलक-अगरतला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दानापुर-पटना-मोकामा-बेगुसराय के रास्ते चलाई जायेगी।

3. न्यू तिनसुकिया से 27 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 15933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खगड़िया-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर- हाजीपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

4. कटिहार से 26 से 29 जनवरी, 2026 तक खुलने वाली 63307 कटिहार-समस्तीपुर पैसेंजर परिवर्तित मार्ग खगड़िया-नरहन-समस्तीपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

NIT JAMSHEDPUR: एनआईटी जमशेदपुर में 17 अक्टूबर से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, पांच दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 40 से अधिक फैकल्टी सदस्य संभालेंगे जिम्मेदारी

5. समस्तीपुर से 26 से 29 जनवरी, 2026 तक खुलने वाली 63308 समस्तीपुर-कटिहार पैसेंजर परिवर्तित मार्ग समस्तीपुर-नरहन-खगड़िया के रास्ते चलाई जायेगी।

 आंशिक समापन/प्रारंभ –

1. बरौनी से 26 से 29 जनवरी, 2026 तक खुलने वाली 63283 बरौनी-पटना मेमू का आंशिक प्रारंभ विद्यापतिधाम स्टेशन से किया जाएगा ।

2. पटना से 26 से 29 जनवरी, 2026 तक खुलने वाली 63284 पटना-बरौनी मेमू का आंशिक समापन विद्यापतिधाम स्टेशन पर ही किया जाएगा ।

3. पटना से 26 से 29 जनवरी, 2026 तक खुलने वाली 63305 कटिहार-सोनपुर मेमू का आंशिक समापन बेगुसराय स्टेशन पर ही किया जाएगा ।

रि-शिड्यूल कर चलायी जाने वाली ट्रेनें – 

1. बलिया से 26 से 28 जनवरी, 2026 तक खुलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस बलिया से 50 मिनट तथा 29 जनवरी को 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।

2. किशनगंज से 27 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस किशनगंज से 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।

नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें –

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले आदित्यपुर में शराब की अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, भाटिया बस्ती से एक गिरफ्तार

1. ग्वालियर से 25, 27 एवं 28 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस रास्ते में  90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

2. नई दिल्ली से 28 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

3. डिब्रूगढ़ से 28 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 15909 डिब्रूगढ-लालगढ़ एक्सप्रेस रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

4. आनंद विहार से 26 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 15280 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस रास्ते में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

5. श्रीमाता वैष्णो देवी, कटरा से 28 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 15656 एसवीडीके-कामाख्या एक्सप्रेस रास्ते में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

6. सहरसा से 29 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 15279 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

7. उधना से 25 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 22564 उधना-जयनगर एक्सप्रेस रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

NIT JAMSHEDPUR: एनआईटी जमशेदपुर में 17 अक्टूबर से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, पांच दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 40 से अधिक फैकल्टी सदस्य संभालेंगे जिम्मेदारी

October 16, 2026

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले आदित्यपुर में शराब की अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, भाटिया बस्ती से एक गिरफ्तार

October 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

October 16, 2026
Recent Post

NIT JAMSHEDPUR: एनआईटी जमशेदपुर में 17 अक्टूबर से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, पांच दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 40 से अधिक फैकल्टी सदस्य संभालेंगे जिम्मेदारी

October 16, 2026

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले आदित्यपुर में शराब की अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, भाटिया बस्ती से एक गिरफ्तार

October 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

October 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: को-ऑपरेटिव कॉलेज में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर उत्साह, आयोजन को सफल बनाने में जुटी समिति

October 16, 2026

RAILWAY NEWS: छठ-दिवाली पर बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत, चंडीगढ़ और दिल्ली से पटना, बरौनी व झंझारपुर के लिए चलेंगी 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group