Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News : उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक
    Breaking News

    Jamshedpur News : उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

    News DeskBy News DeskJanuary 27, 2026Updated:January 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष श्री पंकज सिन्हा विशेष रूप से इस बैठक मव शामिल हुए। बैठक में टीबी रोगियों की पहचान, समयबद्ध जांच, पूर्ण उपचार, पोषण सहयोग एवं जन-जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि टीबी के प्रति जनसाधारण को जागरूक करने हेतु दीवार लेखन, ग्राम सभा, स्वयं सहायता समूह, महिला समूह, विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय मीडिया की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि जन भागीदारी के माध्यम से जागरूकता अभियान को व्यापक बनाया जा सके। उन्होने ग्रामीण सुदूर क्षेत्रों एवं शहरी स्लम क्षेत्रों में निवास करने वाले Vulnerable Population का शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने, एक्स-रे एवं बलगम के नमूनों की जांच CBNAAT के माध्यम से कराते हुए सभी जांच विवरणों को ससमय निक्षय पोर्टल पर अपलोड करने को कहा । उपायुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि जांच में पॉजिटिव पाए गए सभी टीबी मरीजों का शत-प्रतिशत उपचार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही Defaulter एवं Lost to Follow-up मरीजों की नियमित ट्रैकिंग एवं होम विजिट की जाए तथा निक्षय पोर्टल पर लोकेशन अपडेट एवं कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की प्रक्रिया निरंतर जारी रखी जाए।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    बैठक में टीबी से ग्रसित रोगियों के परिवारों को जीविकोपार्जन हेतु सहयोग प्रदान करने एवं उन्हें विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त जिले के स्टेकहोल्डर एवं कॉर्पोरेट संस्थानों के CSR फंड के माध्यम से टीबी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने तथा ग्राम पंचायतों में निक्षय मित्र की संख्या बढ़ाने, पोषण सहयोग हेतु टीबी रोगियों एवं उनके परिवारों को गोद लेने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया।

    समीक्षा के दौरान बताया गया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के नवनिर्मित भवन MGMCH, जमशेदपुर में नोडल DR-TB सेंटर की स्थापना की जानी है। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए राज्य यक्ष्मा कार्यालय से 04 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई गई हैं, जिनके संचालन हेतु 04 एक्स-रे टेक्नीशियन एवं 04 डाटा एंट्री स्टाफ की आवश्यकता है। इसके अलावा मोबाइल वैन के प्रभावी संचालन के लिए लैब टेक्नीशियन-01, एक्स-रे टेक्नीशियन-01, चालक-01, डाटा एंट्री ऑपरेटर-01 एवं सहायक कर्मी-01 की आवश्यकता बताई गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी समेत स्वास्थ्य विभागीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    उपायुक्त
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group