Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway Dicision ‘Silver Medal’: रेलवे में अब रिटायर होने वाले अधिकारियों को सोने की परत चढ़ा चांदी का पदक देने की परंपरा खत्म, रेल मंत्रालय ने जारी किया निर्देश
    Breaking News

    Railway Dicision ‘Silver Medal’: रेलवे में अब रिटायर होने वाले अधिकारियों को सोने की परत चढ़ा चांदी का पदक देने की परंपरा खत्म, रेल मंत्रालय ने जारी किया निर्देश

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. रेल मंत्रालय ने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को सोने की परत चढ़े चांदी का पदक देने की परंपरा बंद कर दी है और यह फैसला बुधवार से ही प्रभावी हो गया है। रेल मंत्रालय द्वारा सभी क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों के प्रमुखों को संबोधित एक परिपत्र में कहा गया है, ‘सेवानिवृत्त होने वाले रेलवे अधिकारियों को सोने की परत चढ़ा रजत पदक प्रदान करने की प्रथा बंद की जा रही है। रेलवे के पास पहले से ही उपलब्ध रजत पदकों का उपयोग अन्य गतिविधियों के लिए किया जाए, जिससे उनके उपयोग संबंधी चिंताओं का समाधान हो सके। परिपत्र में हालांकि कोई कारण नहीं बताया गया, लेकिन अधिकारियों द्वारा बताए गए कारणों में ‘आउटसोर्स’ विक्रेताओं की ओर से मुहैया कराए गए पदकों की खराब गुणवत्ता और चांदी के बहुत महंगा होना आदि शामिल हैं।

    एक अन्य अधिकारी ने बताया, ‘चूंकि पिछले 20 वर्षों में चांदी की कीमत कई गुना बढ़ गई है, इसलिए अनावश्यक खर्चों में कटौती के प्रयास के तहत भी यह फैसला लिया गया हो सकता है। रेल मंत्रालय ने करीब 20 साल पहले मार्च 2006 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले या सामान्य प्रक्रिया के तहत सेवानिवृत्त होने वाले सभी रेलवे कर्मचारियों को लगभग 20 ग्राम वजन का सोने की परत चढ़ा चांदी का पदक प्रदान करने का निर्णय लिया था। शुरुआत में पदक को इस प्रकार डिजाइन किया गया था कि एक तरफ भारतीय रेलवे का लोगो और दूसरी तरफ संबंधित रेलवे जोन या उत्पादन इकाई (पीयू) का नाम या लोगो अंकित होता था।

    Bahragoda: बहरागोड़ा पीडब्ल्यूडी चौक के समीप युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला

    इन पदकों पर होने वाले व्यय को ‘अवर्गीकृत विविध’ मद के तहत रखा गया था। मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि पदक में इस्तेमाल होने वाली चांदी का वजन 20 ग्राम होगा और उसकी शुद्धता 99.9 प्रतिशत होगी।

    Jamshedpur: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के वेतन में 25 हजार तक बढ़ोतरी, 7 साल के लिए समझौता लागू, बढ़ा हुआ वेतन सितंबर में, एरियर नवंबर में मिलेगा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Railway Decision 'Silver Medal': The tradition of awarding gold-plated silver medals to retiring railway officers has been abolished; the Railway Ministry has issued instructions. Railway Dicision 'Silver Medal': रेलवे में अब रिटायर होने वाले अधिकारियों को सोने की परत चढ़ा चांदी का पदक देने की परंपरा खत्म रेल मंत्रालय ने जारी किया निर्देश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bahragoda: बहरागोड़ा पीडब्ल्यूडी चौक के समीप युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला

    June 27, 2026

    Jamshedpur: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के वेतन में 25 हजार तक बढ़ोतरी, 7 साल के लिए समझौता लागू, बढ़ा हुआ वेतन सितंबर में, एरियर नवंबर में मिलेगा

    June 27, 2026

    Weather: पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात गिरने से चार लोगों की मौत, अगले पांच दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    June 27, 2026
    Recent Post

    Bahragoda: बहरागोड़ा पीडब्ल्यूडी चौक के समीप युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला

    June 27, 2026

    Jamshedpur: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के वेतन में 25 हजार तक बढ़ोतरी, 7 साल के लिए समझौता लागू, बढ़ा हुआ वेतन सितंबर में, एरियर नवंबर में मिलेगा

    June 27, 2026

    Weather: पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात गिरने से चार लोगों की मौत, अगले पांच दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    June 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी की प्रोविजनल आंसर-की जारी, प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए देना होगा 200 रुपये शुल्क

    June 27, 2026

    NML जमशेदपुर क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए तकनीक विकसित करेगा, साइमन इंडिया के साथ किया MOU

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group