Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Share Bazar Closed: वायदा सौदों पर STT बढ़ाने का शेयर बाजार को नहीं आया रास,भारी गिरावट, Sensex 1,547 अंक लुढ़का, Nifty भी 495 अंक टूटा, Tata Steel के शेयर लुढ़के
    Breaking News

    Share Bazar Closed: वायदा सौदों पर STT बढ़ाने का शेयर बाजार को नहीं आया रास,भारी गिरावट, Sensex 1,547 अंक लुढ़का, Nifty भी 495 अंक टूटा, Tata Steel के शेयर लुढ़के

    News DeskBy News DeskFebruary 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. वायदा सौदों पर प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) बढ़ाने का बजट में प्रस्ताव रखे जाने के बाद रविवार को घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1,547 अंक लुढ़क गया जबकि निफ्टी 495 अंक टूटकर बंद हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण में वायदा एवं विकल्प खंड में एसटीटी को बढ़ाने का ऐलान बाजार को पसंद नहीं आया और यह बहुत तेजी से नीचे चला गया।

    बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती बढ़त गंवाते हुए दोपहर के कारोबार में 2,370.36 अंक यानी 2.88 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 80,000 अंक के अहम स्तर से भी नीचे फिसलकर 79,899.42 अंक पर आ गया था। हालांकि, बाद में सेंसेक्स थोड़े सुधार के साथ 1,546.84 अंक यानी 1.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,722.94 अंक पर बंद हुआ।

    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मानक सूचकांक निफ्टी भी 495.20 अंक यानी 1.96 प्रतिशत गिरकर 24,825.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 748.9 अंक यानी 2.95 प्रतिशत लुढ़ककर 24,571.75 अंक के निचले स्तर तक चला गया।

    Jamshedpur News :विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया 

    इस बड़ी गिरावट के लिए बजट भाषण में वायदा कारोबार पर एसटीटी की दर 0.02 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत करने की घोषणा को जिम्मेदार माना गया। अगले वित्त वर्ष के लिए केंद्रीय बजट पेश किए जाने के कारण रविवार होने के बावजूद शेयर बाजारों में सामान्य कारोबार हुआ।

    सेंसेक्स की कंपनियों में से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शेयर में सर्वाधिक 5.61 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई जबकि अदाणी पोर्ट्स में 5.53 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटीसी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी प्रमुख रूप से गिरावट दर्ज की गई। दूसरी तरफ, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, सन फार्मा और टाइटन के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

    Jamshedpur News :सरयू राय ने किया पीएम आवास के फ्लैटों का मुआयना,फ्लैट दुरुस्त, जहां जरूरत, वहां हो रही है मरम्मत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    547 points 547 अंक लुढ़का due to heavy fall Nifty also fell by 495 points Nifty भी 495 अंक टूटा Sensex 1 Sensex fell by 1 Share Bazar Closed: वायदा सौदों पर STT बढ़ाने का शेयर बाजार को नहीं आया रास Share Market Closed: The stock market did not like the increase in STT on futures contracts Tata Steel shares fell Tata Steel के शेयर लुढ़के भारी गिरावट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया 

    June 13, 2026

    Jamshedpur News :सरयू राय ने किया पीएम आवास के फ्लैटों का मुआयना,फ्लैट दुरुस्त, जहां जरूरत, वहां हो रही है मरम्मत

    June 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर प्रधान डाकघर में 14 जून को महा रक्तदान शिविर, ‘डाक सेवा जन सेवा’ का दिखेगा अनूठा रूप

    June 13, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया 

    June 13, 2026

    Jamshedpur News :सरयू राय ने किया पीएम आवास के फ्लैटों का मुआयना,फ्लैट दुरुस्त, जहां जरूरत, वहां हो रही है मरम्मत

    June 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर प्रधान डाकघर में 14 जून को महा रक्तदान शिविर, ‘डाक सेवा जन सेवा’ का दिखेगा अनूठा रूप

    June 13, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल में दिन-रात चला मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 917 बेटिकट यात्रियों से वसूला 6.60 लाख का जुर्माना

    June 13, 2026

    Jamshedpur News :गुरु अर्जन देव जी की शहादत पर सोनारी में छबील सेवा का आयोजन, हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, अमरप्रीत सिंह काले भी हुए शामिल

    June 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group