Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Nagar Nikay: मानगो नगर निगम में महापौर के तीन, जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार का नामांकन रद्द, आज नाम वापसी
    Breaking News

    Jamshedpur Nagar Nikay: मानगो नगर निगम में महापौर के तीन, जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार का नामांकन रद्द, आज नाम वापसी

    News DeskBy News DeskFebruary 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. मानगो नगर निगम, जुगस्लाई नगर परिषद और चाकुलिया में नगर निकाय के चुनाव में गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच की गयी. 6 फरवरी को नामांकन वापसी का दिन है. नामांकन संवीक्षा के क्रम में मानगो नगर निगम में महापौर के 3, जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष के एक उम्मीदवार का नामांकन प्रपत्र में त्रुटि के कारण उम्मीदवारी निरस्त किया गया. वार्डो के नामांकन संवीक्षा के क्रम में मानगो नगर निगम में 6, जुगसलाई नगर परिषद में 5 एवं चाकुलिया नगर पंचायत में 3 उम्मीदवार का नामांकन प्रपत्र में त्रुटि के कारण उम्मीदवारी निरस्त किया गया. निर्वाची पदाधिकारियों के कार्यालय में नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 हेतु महापौर, अध्यक्ष, वार्ड सदस्यों के लिए समर्पित नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई.

    नामांकन संवीक्षा के क्रम में मानगो नगर निगम में महापौर के 3, जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष के 1 उम्मीदवार का नामांकन प्रपत्र में त्रुटि के कारण उम्मीदवारी निरस्त किया गया. प्रतिभा रानी, सुशीला सिंह, सोनामुनी सोरेन सहित कुल 13 अभ्यर्थी का नामांकन पत्र योग्य पाया गया जबकि शबाना बानो, काकोली महतो एवं अनिता देवी का नामांकन पत्र में त्रुटि के कारण अयोग्य पाया गया.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    जुगसलाई नगर परिषद निर्वाचन क्षेत्र में अध्यक्ष निर्वाचन हेतु जसप्रीत कौर, नौशीन खान, इंदू देवी, नीलूफर हुसैन, नूतन सिंह, डॉली मल्लिक, मुस्सर्रत खातुन, बलबीर कौर, रिंकु सिंह सहित कुल 9 अभ्यर्थी का नामांकन पत्र योग्य पाया गया जबकि आरती चौधरी का नामांकन पत्र में त्रुटि के कारण अयोग्य पाया गया. आरती चौधरी का नामांकन इसलिए रद्द किया गया क्योंकि उनके तीन बच्चे है. उनका पहला प्रेगनेंसी से एक बच्चा जबकि दूसरे प्रेगनेंसी से जुड़वा बच्चा है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक, दो से अधिक बच्चे वाले नगर निकाय का चुनाव नहीं लड़ सकते है. इस नियम का हवाला देकर उनका नामांकन को रद्द किया गया है. हालांकि, आरती चौधरी ने इस प्रक्रिया को चुनौती देने की बात कही है.चाकुलिया नगर पंचायत निर्वाचन क्षेत्र में अध्यक्ष निर्वाचन हेतु नामांकित किये गये सभी उम्मीदवारों संध्या रानी सरदार, चन्दना मुर्मू, सोमवारी सोरेन, शिलावती टुडू का नामांकन पत्र योग्य पाया गया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Nagar Nikay: Nominations of three mayor candidates in Mango Municipal Corporation and one chairman candidate in Jugsalai Municipal Council cancelled Jamshedpur Nagar Nikay: मानगो नगर निगम में महापौर के तीन withdrawal of nominations today आज नाम वापसी जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार का नामांकन रद्द
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group