


Jamshedpur. बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत संडे मार्केट स्थित बेदी टेंट हाउस के गोदाम में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और धुएं का गुबार दूर से दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना की पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे।
आग बुझाने के लिए टाटा मोटर्स की दमकल गाड़ी समेत कई दमकल वाहनों को लगाया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस आगजनी में गोदाम में रखे टेंट, कुर्सियां, साउंड सिस्टम, डेकोरेशन और अन्य इवेंट सामग्री जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में टेंट हाउस संचालक को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।



