Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :सारथी की अनोखी पहलः मंदिर के फूलों से दिव्यांगों और महिलाओं ने बनाया प्राकृतिक रंग
    Breaking News

    Jamshedpur News :सारथी की अनोखी पहलः मंदिर के फूलों से दिव्यांगों और महिलाओं ने बनाया प्राकृतिक रंग

    नदियों को प्रदूषित होने से बचाने की पहल की विधायक सरयू राय ने की प्रशंसा
    News DeskBy News DeskFebruary 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। सामाजिक कल्याण के लिए कार्यरत सारथी संस्था ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण को जोड़ते हुए एक अभिनव पहल शुरू की है। संस्था मंदिरों में उपयोग किए हुए फूलों को इकट्ठा कर उनसे प्राकृतिक और इको-फ्रेंडली रंग (अबीर) तैयार कर रही है। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि इसका उत्पादन कार्य दिव्यांग बच्चों और महिलाओं द्वारा किया जा रहा है, जो पिछले 15 दिनों से चल रहा हैं और आगे भी होली तक जारी रहेगा। इससे उन्हें नियमित रोज़गार, कौशल विकास और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। प्राकृतिक और इको-फ्रेंडली रंग (अबीर) को लॉन्च करने के लिए रविवार की सुबह एक कार्यक्रम का आयोजन संस्था के कार्यालय कदमा रंकणी मंदिर के पास एल5/1, ओल्ड फार्म एरिया में किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय ने सारथी संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि आमतौर पर पूजा के बाद फूलों को नदियों में विसर्जित कर दिया जाता है, जिससे जल प्रदूषण बढ़ता है। सारथी संस्था इन फूलों को एकत्र कर उनका पुनर्चक्रण कर और उन्हें केमिकल-फ्री जैविक रंगों में बदल रहा है, जिससे नदियों को प्रदूषित होने से बचाया जा रहा है। मौके पर संस्था की पूजा अग्रवाल ने बताया कि जॉय ऑफ हैप्पीनेस स्कूल के दिव्यांग छात्र इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जो समावेशन और गरिमा को बढ़ावा देता है। यह पहल उन महिलाओं को भी सहारा देती है जो सीखकर कमाना चाहती हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहती हैं। सारथी संस्था का मानना है कि कचरे को उपयोगी उत्पाद में बदला जा सकता है और इसके माध्यम से सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन लाया जा सकता है। मौके पर मौजूद विशिष्ट अतिथि क्रमशः चन्द्रभान सिंह, डा जी आर कांत, राधा शरण एवं अधिवक्ता संजय प्रसाद आदि ने कहा कि संस्था द्वारा तैयार किए गए ऑर्गेनिक रंग शहर के विभिन्न मंदिरों और समुदायों को उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को प्रोत्साहन मिलता है। यह मॉडल पर्यावरणीय स्थिरता, सामाजिक समावेशन और आजीविका निर्माण का सशक्त उदाहरण है। इस टीम में पूजा अग्रवाल, विजय अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, दीपक, सुशांत, आशीष, अजय कुमार, नेहा, संगीता, सोहिनी और मोनू शामिल हैं। सारथी संस्था अपनी नवाचारी और समावेशी पहलों के माध्यम से समाज और पर्यावरण दोनों के लिए निरंतर सकारात्मक बदलाव ला रहा है।

    Gold के दाम चढ़ने के बाद Silver के आभूषणों की मांग बढ़ी, अब जांच क्षमता हॉलमार्किंग बढ़ाने की तैयारी में BIS
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Gold के दाम चढ़ने के बाद Silver के आभूषणों की मांग बढ़ी, अब जांच क्षमता हॉलमार्किंग बढ़ाने की तैयारी में BIS

    August 9, 2026

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों ने झारखंड सरकार की वार्ता के नए दौर की घोषणा को ‘राजनीतिक पैंतरेबाजी’ करार दिया, 50,000 से ज्यादा छात्र 10 अगस्त को विधानसभा मार्च करेंगे

    August 9, 2026

    Student Protest: भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों के आंदोलन के बीच आइसा ने अपना अलग मंच बनाया

    August 9, 2026
    Recent Post

    Gold के दाम चढ़ने के बाद Silver के आभूषणों की मांग बढ़ी, अब जांच क्षमता हॉलमार्किंग बढ़ाने की तैयारी में BIS

    August 9, 2026

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों ने झारखंड सरकार की वार्ता के नए दौर की घोषणा को ‘राजनीतिक पैंतरेबाजी’ करार दिया, 50,000 से ज्यादा छात्र 10 अगस्त को विधानसभा मार्च करेंगे

    August 9, 2026

    Student Protest: भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों के आंदोलन के बीच आइसा ने अपना अलग मंच बनाया

    August 9, 2026

    Jharkhand Exam Controversy: अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, सरकार आज फिर करेगी छात्रों से बातचीत

    August 9, 2026

    Share Market: Sensex की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार का बाजार पूंजीकरण 1.43 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

    August 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group