Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: आतंकी स्लीपर सेल के नेटवर्क खंगाल रही सुरक्षा एजेंसियां, कपाली के चार और मानगो आजादनगर इलाके के दो युवकों की तलाश में NIA
Breaking News

Jamshedpur: आतंकी स्लीपर सेल के नेटवर्क खंगाल रही सुरक्षा एजेंसियां, कपाली के चार और मानगो आजादनगर इलाके के दो युवकों की तलाश में NIA

News DeskBy News DeskFebruary 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर में एक बार फिर आतंकी गतिविधियों का खतरा मंडराने लगा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और दिल्ली पुलिस की विशेष टीम की संयुक्त जांच में कपाली क्षेत्र के छह युवक संदिग्ध पाए गए हैं। इन युवकों पर आरोप है कि उन्होंने पिछले वर्ष धार्मिक जमात के नाम पर करीब छह महीने के लिए विदेश यात्रा की थी। सुरक्षा एजेंसियों का शक है कि इस दौरान उनका संपर्क कुछ संदिग्ध तत्वों से हुआ हो सकता है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विदेश प्रवास के दौरान इन युवकों ने किन लोगों से मुलाकात की और भारत लौटने के बाद उनकी गतिविधियां कितनी संदिग्ध रहीं।
सूत्रों के अनुसार, फिलहाल कपाली के चार और मानगो के आजादनगर इलाके के दो युवकों की तलाश की जा रही है।

आशंका जताई जा रही है कि ये युवक विदेश से लौटने के बाद स्थानीय स्तर पर स्लीपर सेल का विस्तार करने में लगे थे। इसी बीच चतरा के एक संदिग्ध आतंकवादी के जमशेदपुर से संबंधों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि यह पूरा नेटवर्क राज्य के कई जिलों तक फैला हो सकता है। इस मामले में मानगो के आजादनगर निवासी सैयद मोहम्मद अर्शियान उर्फ हैदर का नाम भी प्रमुखता से सामने आया है। हैदर पर ड्रोन हमलों में विशेषज्ञता होने का आरोप है और वह वर्ष 2017 से फरार चल रहा है। उसके खिलाफ इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है।

JAMSHEDPUR NEWS: नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त, स्कूलों में नियमित चलेगा जागरूकता अभियान; अवैध कारोबार की सूचना 112 पर दें

वहीं, आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह में धातकीडीह निवासी अब्दुल सामी और रज्जाक कॉलोनी के नसीम को दिल्ली में पांच दिनों तक गहन पूछताछ के लिए रखा गया था। हालांकि, किसी ठोस सबूत के अभाव में दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने दोनों को रिहा कर दिया। अब्दुल सामी कपाली नगर परिषद के वार्ड नंबर छह का स्थायी निवासी है, जबकि नसीम कपाली में किराए के मकान में रहता है। दोनों को तीन फरवरी को सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया था।

JAMSHEDPUR NEWS:हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक, मानगो फ्लाईओवर दिसंबर तक पूरा करने व ANPR कैमरों के निर्देश

गौरतलब है कि अब्दुल सामी को 18 जनवरी 2016 को हरियाणा के मेवात से और नसीम को जमशेदपुर से अलकायदा से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में मेवात से मोहम्मद सामी, ओडिशा से अब्दुल रहमान अली खान उर्फ कटकी और टाटानगर रेलवे स्टेशन से मौलाना कलीमुद्दीन को भी गिरफ्तार किया गया था। करीब नौ वर्ष जेल में रहने के बाद अब्दुल सामी और नसीम को एक मार्च 2025 को अदालत से बरी कर दिया गया था। अब एक बार फिर इन युवकों की गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियां कड़ी नजर रखे हुए हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त, स्कूलों में नियमित चलेगा जागरूकता अभियान; अवैध कारोबार की सूचना 112 पर दें

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक, मानगो फ्लाईओवर दिसंबर तक पूरा करने व ANPR कैमरों के निर्देश

November 23, 2026

RAILWAY NEWS: कोहरे के कारण दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनें रद्द, चंबल एक्सप्रेस आगरा कैंट-मथुरा के बीच रहेगी आंशिक रद्द

November 23, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त, स्कूलों में नियमित चलेगा जागरूकता अभियान; अवैध कारोबार की सूचना 112 पर दें

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक, मानगो फ्लाईओवर दिसंबर तक पूरा करने व ANPR कैमरों के निर्देश

November 23, 2026

RAILWAY NEWS: कोहरे के कारण दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनें रद्द, चंबल एक्सप्रेस आगरा कैंट-मथुरा के बीच रहेगी आंशिक रद्द

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी का 93 वर्ष की आयु में निधन, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, हजारों शहरवासी अंतिम यात्रा में हुए शामिल

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: श्री सत्य साईं बाबा के 101वें जन्मोत्सव पर निःशुल्क हृदय जांच शिविर, 500 से अधिक लोगों ने किया नारायण सेवा का लाभ

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group