Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में युवाओंं की जुटान, जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट हुए कार्यकर्ता 
Breaking News

Jamshedpur: जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में युवाओंं की जुटान, जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट हुए कार्यकर्ता 

News DeskBy News DeskFebruary 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 

Jamshedpur: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह ने मंगलवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन रोड, वीर कुंंवर सिंह चौक, दूबे मुहल्ला, नया बाजार समेत आसपास के इलाकों का दौरा किया।

वहीं, उनके समर्थन में जिला भाजयुमो की ओर से युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें शामिल जुगसलाई के युवाओं ने रिंकू सिंह की जीत सुनिश्चित कर नगर परिषद अध्यक्ष बनाने का संकल्प लिया। वहीं जुगसलाई के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने भी रिंकू सिंह के समर्थन में क्षेत्र का दौरा किया।

युवा सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए लोगों से रिंकू सिंह के पक्ष में क्रम संख्या 08, चुनाव चिह्न “ईंटें” छाप पर मुहर लगा कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से संपर्क करेगा और यह चुनाव ऐतिहासिक जीत में बदलेगा।”

Jamshedpur: टेल्को में तेज रफ्तार कार ने स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल, हादसे के बाद महिला कार चालक फरार

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के “युवा सम्मेलन” का आयोजन जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने कहा कि आज जुगसलाई का युवा पूरी तरह से जागरूक और संगठित है। हम सबने मिलकर यह ठाना है कि जुगसलाई नगर परिषद में विकास, पारदर्शिता और सुशासन के लिए एनडीए समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह को अध्यक्ष बनाना है।

सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, प्रत्याशी रिंकू सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज सिंह, युवा मोर्चा के कोल्हान प्रमंडल प्रभारी अमिताभ सेनापति समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और दृढ़ संकल्प के साथ रिंकू सिंह की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में पार्टी जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला कोषाध्यक्ष काली शर्मा, मंडल अध्यक्ष हनु जैन, युवा मोर्चा रामगढ़ जिला प्रभारी तन्मय झा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा साथियों की सक्रिय भागीदारी रही।

Train Accident: कोलकाता एक्सप्रेस के छह डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे, 70 से अधिक यात्रियों के घायल होने की आशंका

सम्मेलन के अंत में युवाओं ने एकजुट होकर चुनावी अभियान को तेज करने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी के संदेश को आम जनता तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टेल्को में तेज रफ्तार कार ने स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल, हादसे के बाद महिला कार चालक फरार

November 11, 2026

Train Accident: कोलकाता एक्सप्रेस के छह डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे, 70 से अधिक यात्रियों के घायल होने की आशंका

November 11, 2026

Dabur के शैंपू, टूथपेस्ट से लेकर दूसरे सामान तक जल्द हो सकते हैं महंगे, कंपनी ने बताई यह वजह

November 11, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टेल्को में तेज रफ्तार कार ने स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल, हादसे के बाद महिला कार चालक फरार

November 11, 2026

Train Accident: कोलकाता एक्सप्रेस के छह डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे, 70 से अधिक यात्रियों के घायल होने की आशंका

November 11, 2026

Dabur के शैंपू, टूथपेस्ट से लेकर दूसरे सामान तक जल्द हो सकते हैं महंगे, कंपनी ने बताई यह वजह

November 11, 2026

Share Market: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1097 अंक उछला

November 11, 2026

Nisha Bhagat Sucide: CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत की मौत मामले में दिये CBI जांच के आदेश

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group