Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का राज्य सरकार पर बड़ा हमला, कहा झारखंड में गुंडों की समानांतर सरकार, नगर निकाय चुनाव से डर रही है सत्ता
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का राज्य सरकार पर बड़ा हमला, कहा झारखंड में गुंडों की समानांतर सरकार, नगर निकाय चुनाव से डर रही है सत्ता

    News DeskBy News DeskFebruary 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। साकची स्थित एक होटल में बुधवार को आयोजित प्रेस-वार्ता में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा शुरू से ही नगर निकाय, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव कराने की नहीं थी और पिछले तीन वर्षों से जानबूझकर चुनाव लटकाए गए।
    उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राज्य की 48 नगर निकायों में आंदोलन और प्रदर्शन कर सरकार को झुकने पर मजबूर किया। दबाव में आकर सरकार चुनाव करा रही है, लेकिन उसकी नीयत साफ नहीं है।

    दलीय आधार और ईवीएम से भाग रही है सरकार

    प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 2018 में दलीय आधार पर और ईवीएम से चुनाव हुए थे, लेकिन इस बार सरकार को हार का भय सता रहा है। सरकार जानती है कि छह वर्षों में शहर और गांव- कहीं विकास नहीं हुआ। इसलिए दलीय आधार और ईवीएम से चुनाव कराने से भाग रही है। 26 साल बाद फिर से बैलेट पेपर पर चुनाव कराना लोकतंत्र को पीछे ले जाने जैसा है।

    अपराधियों के सहारे चुनाव की साजिश
    आदित्य साहू ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार गुंडों और अपराधियों के बल पर चुनाव प्रभावित करना चाहती है। भाजपा ने चुनाव आयोग से केंद्रीय बल की तैनाती और हर बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की थी, लेकिन सरकार इससे भी बच रही है।

    चक्रधरपुर में धमकी का मामला

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि चक्रधरपुर में भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह गागराई को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई है। पोस्टर चिपकाकर डराने की कोशिश की जा रही है। महिलाओं को भी चुनाव प्रचार से रोकने के लिए धमकियां दी जा रही हैं। झारखंड में अपराधियों की समानांतर सरकार चल रही है।

    कड़िया मुंडा को धमकी पर सरकार मौन
    भाजपा अध्यक्ष ने वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा को मिली धमकी का भी मुद्दा उठाया। कहा कि आठ बार सांसद रहे, झारखंड आंदोलन के प्रमुख चेहरे रहे ऐसे वरिष्ठ नेता को फोन पर धमकी दी जा रही है और सरकार खामोश है। आखिर सुरक्षित कौन है इस राज्य में।

    भाजपा के दबाव में हुई कार्रवाई
    आदित्य साहू ने दावा किया कि जमशेदपुर में उद्योगपति के पुत्र कैरव गांधी के अपहरण मामले में भी भाजपा के आंदोलन और दबाव के कारण प्रशासन को सक्रिय होना पड़ा। अगर भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर नहीं उतरते तो बरामदगी नहीं होती। उन्होंने धुर्वा और अन्य अपहरण मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में सैकड़ों बच्चे अब भी लापता हैं।

    प्रशासन को चेतावनी
    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रशासन को सख्त संदेश देते हुए कहा कि सरकारें आती-जाती हैं, लेकिन पदाधिकारी स्थायी नहीं होते। प्रशासन टूलकिट न बने, निष्पक्ष होकर चुनाव कराए। पक्षपात करने वाले अधिकारियों को न्यायालय तक ले जाया जाएगा।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    48 सीटों पर जीत का दावा
    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दावा किया कि भाजपा-एनडीए समर्थित प्रत्याशी 48 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे और यह चुनाव झारखंड की “युवा विरोधी, महिला विरोधी, व्यापारी विरोधी और आदिवासी मूलवासी विरोधी” सरकार के खिलाफ जनादेश साबित होगा।

    उन्होंने अंत में कहा यह चुनाव सिर्फ नगर निकाय का नहीं, यह लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। जनता इस निरंकुश और अकर्मण्य सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी।

    प्रेस वार्ता में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, जदयू प्रवक्ता आकाश शाह मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news भाजपा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group