Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में सूर्य नमस्कार अभियान, छात्राओं ने लिया सामूहिक संकल्प
Breaking News

Jamshedpur News :जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में सूर्य नमस्कार अभियान, छात्राओं ने लिया सामूहिक संकल्प

News DeskBy News DeskFebruary 19, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर।

योगासन भारत के राष्ट्रव्यापी सूर्य नमस्कार अभियान के तहत कुलपति महोदया प्रोफेसर डॉक्टर अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर के योग विभाग की ओर से सूर्य नमस्कार के विशेष सत्र का आयोजन विश्वविद्यालय के इनडोर स्टेडियम, बिस्टुपुर में किया गया l रथ सप्तमी से 19 फ़रवरी तक चल रहे इस सूर्य नमस्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के योग विभाग के पी जी द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर, योग सर्टिफिकेट कोर्स, बी.पी. एड. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर, एन. सी. सी., एन. एस. एस. एवं हॉस्टल की छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया l इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला सचिव मलय कुमार डे के द्वारा सम्पन्न किया गया l
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षा संकायाध्यक्ष डॉक्टर कामिनी कुमारी उपस्थिति रही l उन्होंने उद्बोधन में कहा कि सूर्य नमस्कार शारीरिक स्फूर्ति के साथ आत्मबल और मानसिक एकाग्रता को बढ़ाता है l ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होते हैं क्योंकि यह स्मरण शक्ति, मानसिक शांति और बौद्धिक विकास में सहायक है l
कार्यक्रम में मंच संचालन योग विभाग से योगाचार्य रवि शंकर नेवार एवं धन्यवाद ज्ञापन सास्वती मैती ने किया l व्यवसायिक पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ अन्नपूर्णा झा ने कार्यक्रम की सफलता की बधाई दी और कहा कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन शैली की ओर प्रेरित करना और योग को नियमित अभ्यास का हिस्सा बनाना रहा l कार्यक्रम में बी. पी. एड. विभाग के शिक्षकों की भी भागीदारी रही l

Rail Board Dicision: आसनसोल में यात्री ट्रेन की लाल बत्ती की अनदेखी पर रेलवे की चेतावनी, ‘Route Learning के बिना न करें चालकों की तैनाती, ये निर्देश भी दिये

Jharkhand Police के 46 पुलिसकर्मियों को बर्खास्तगी अवधि का वेतन व वेतनवृद्धि का होगा भुगतान, झारखंड हाइकोर्ट ने जारी किया आदेश
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Rail Board Dicision: आसनसोल में यात्री ट्रेन की लाल बत्ती की अनदेखी पर रेलवे की चेतावनी, ‘Route Learning के बिना न करें चालकों की तैनाती, ये निर्देश भी दिये

October 1, 2026

Jharkhand Police के 46 पुलिसकर्मियों को बर्खास्तगी अवधि का वेतन व वेतनवृद्धि का होगा भुगतान, झारखंड हाइकोर्ट ने जारी किया आदेश

October 1, 2026

ED की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन गेमिंग कंपनी Gameskraft की 442 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

October 1, 2026
Recent Post

YouTube का भारत के GDP में 18,000 करोड़ से अधिक का योगदान, एक साल में भारतीय चैनल ने 16 करोड़ घंटे से अधिक कंटेंट डाले, 9.6 लाख से अधिक नौकरियां मिलीं

October 1, 2026

Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 250, निफ्टी 100 अंक तक लुढ़का, टाटा समूह की इस कंपनी के शेयर में उछाल

October 1, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group