Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: झारखंड में आदिवासी विस्थापन का सामना कर रहे, उद्योग की आड़ में जमीनें लूटी जा रहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने हेमंत सरकार पर लगाये आरोप
    Breaking News

    Jharkhand: झारखंड में आदिवासी विस्थापन का सामना कर रहे, उद्योग की आड़ में जमीनें लूटी जा रहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने हेमंत सरकार पर लगाये आरोप

    News DeskBy News DeskFebruary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड विधानसभा में बृहस्पतिवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य में आदिवासी विस्थापन का सामना कर रहे हैं और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के तहत औद्योगिक और खनन परियोजनाओं के नाम पर उनकी जमीनें ‘लूटी’ जा रही हैं। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए मरांडी ने सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और किसानों और आदिवासी समुदायों की दुर्दशा को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि संथाल परगना में औद्योगिक परियोजनाओं के लिए आदिवासियों को विस्थापित किया जा रहा है।

    देवघर जिले के जसीडीह का जिक्र करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि किसानों को उनकी वर्षों पुरानी कृषि भूमि से बेदखल किया जा रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘जब मैंने जिला परिषद के सदस्य से बात की, तो उन्होंने कहा कि जमीन 1974 में अधिग्रहित की गई थी। मुझे उद्योग स्थापित करने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन कृषि भूमि पर क्यों? इन्हें बंजर भूमि पर स्थापित किया जा सकता है, जो राज्य में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है।’’

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    मरांडी ने अमरापारा में कोयला खदान के लिए विस्थापन का आरोप लगाया और कहा कि गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड में वन विभाग द्वारा 82 परिवारों को विस्थापित किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि रांची के नागरी क्षेत्र में राजेंद्र आयुर्वेद संस्थान के विस्तार (आरआईएमएस-2) के लिए आदिवासियों की कृषि भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, जबकि पास में बंजर भूमि उपलब्ध है।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    इन आरोपों का जवाब देते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार अस्पताल का निर्माण कर रही है, होटल का नहीं। इससे पहले, धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए झामुमो के विधायक हेमलाल मुर्मू ने राष्ट्रगान से पहले ‘वंदे मातरम्’ गाने को अनिवार्य करने के केंद्र सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इससे समाज में विभाजन पैदा हो रहा है। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Tribals in Jharkhand are facing displacement Jharkhand: झारखंड में आदिवासी विस्थापन का सामना कर रहे land is being looted under the guise of industry Leader of Opposition Babulal has accused the Hemant government. उद्योग की आड़ में जमीनें लूटी जा रहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने की मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group