Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tatanagar Railway Encrochment Drive: फिर चला रेलवे का बुलडोजर, टाटानगर स्टेशन से सटे कीताडीह और गोलपहाड़ी क्षेत्र में 22 से अधिक दुकानों को किया ध्वस्त
    Breaking News

    Tatanagar Railway Encrochment Drive: फिर चला रेलवे का बुलडोजर, टाटानगर स्टेशन से सटे कीताडीह और गोलपहाड़ी क्षेत्र में 22 से अधिक दुकानों को किया ध्वस्त

    News DeskBy News DeskFebruary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpue. टाटानगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और विस्तारीकरण की दिशा में रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। स्टेशन से सटे कीताडीह और गोलपहाड़ी क्षेत्रों में रेलवे भूमि पर बने अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत 22 से अधिक दुकानों को ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य स्टेशन के विकास कार्यों को गति देना, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाना है।

    रेलवे द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर बागबेड़ा थाना की पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान तैनात रहे। कार्रवाई से पहले दुकानदारों ने सुबह से ही अपनी दुकानों से सामान हटाना शुरू कर दिया था, जिससे किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    रेलवे के लैंड डिपार्टमेंट के अधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई टाटानगर स्टेशन के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेल प्रशासन कोर्ट के आदेश के अनुपालन में अतिक्रमण हटवा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर और सुगम यात्रा अनुभव मिल सकेगा।

    रेल प्रशासन का मानना है कि अतिक्रमण हटने से स्टेशन के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और क्षेत्र में लगने वाले जाम से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    demolishing more than 22 shops in Kitadih and Golpahari areas adjacent to Tatanagar station. Tatanagar Railway: Railway bulldozers again Tatanagar Railway: फिर चला रेलवे का बुलडोजर टाटानगर स्टेशन से सटे कीताडीह और गोलपहाड़ी क्षेत्र में 22 से अधिक दुकानों को किया ध्वस्त
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के लिए BLA-2 का प्रशिक्षण शुरू

    June 24, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: कृषि और स्वरोजगार को मिलेगी रफ्तार, डीसी राजीव रंजन ने बैंकों को दिए खरीफ सीजन में KCC शिविर लगाने के निर्देश

    June 24, 2026

    Jamshedpur News :टीएमएच अस्पताल में भर्ती जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group