


Hazaribag.हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार ओपी अंतर्गत कर्बला गेट के समीप आंदोलन पर बैठे पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव, पूर्व विधायक निर्मला देवी, रामकुमार दुबे, कीर्तन राम समेत तीन महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे यह कार्रवाई की. पुलिस ने सभी सात लोगों को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत 24 घंटे के लिए हिरासत में लिया है.
यह कार्रवाई बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में की गयी. पुलिस ने हिरासत में लिये गये लोगों को केरेडारी थाना में रखा है. इसके बाद पूर्व मंत्री की पुत्री और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद तथा पुत्र सुमित कुमार अपने दर्जनों समर्थकों के साथ थाना परिसर में देर शाम तक डटे रहे.



