Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata AI Chip: टाटा समूह एआई चिप के विकास की दिशा में सक्रिय, शुरू हो चुका है काम, ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में बोले एन चंद्रशेखरन
    Breaking News

    Tata AI Chip: टाटा समूह एआई चिप के विकास की दिशा में सक्रिय, शुरू हो चुका है काम, ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में बोले एन चंद्रशेखरन

    News DeskBy News DeskFebruary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि समूह कृत्रिम मेधा (एआई) के समूचे प्रौद्योगिकी ढांचे के विकास पर काम कर रहा है और उद्योग-विशिष्ट एआई चिप विकसित करने की दिशा में भी पहल शुरू कर दी गई है। चंद्रशेखरन ने यहां आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के दौरान कहा कि विभिन्न क्षेत्रों पर एआई के व्यापक प्रभाव को देखते हुए टाटा समूह औद्योगिक समाधानों से लेकर डेटा सेंटर और क्षेत्र-विशिष्ट एआई समाधानों तक कई स्तरों पर अपनी क्षमता विकसित कर रहा है। उन्होंने कहा, हम समय के साथ उद्योग के हिसाब से अलग-अलग एआई-आधारित चिप विकसित करना चाहते हैं। इस दिशा में काम शुरू हो चुका है, हालांकि इसकी समय-सीमा बताना अभी संभव नहीं है।

    समूह द्वारा विकसित किए जा रहे शुरुआती सेमीकंडक्टर चिप का इस्तेमाल वाहन क्षेत्र में किए जाने की संभावना है। चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘टीसीएस और टाटा कम्युनिकेशंस औद्योगिक समाधान के लिए एक एआई ऑपरेटिंग सिस्टम भी विकसित कर रही हैं, जिसके आधार पर विभिन्न क्षेत्रों के लिए ‘एजेंटिक एआई’ आधारित समाधान तैयार किए जा सकेंगे। सेमीकंडक्टर क्षेत्र में समूह की इकाई टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स गुजरात के धोलेरा में ताइवानी कंपनी पीएसएमसी के साथ मिलकर करीब 91,000 करोड़ रुपये के निवेश से एक सेमीकंडक्टर विनिर्माण संयंत्र स्थापित कर रही है।

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    इस संयंत्र में शुरुआती चरण में 28 नैनोमीटर (एनएम) तकनीक पर आधारित चिप बनाए जाएंगे जिनका उपयोग उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, इंटरनेट आधारित उपकरणों, वाहन इलेक्ट्रॉनिक्स और नेटवर्किंग उपकरणों में होता है। इसके अतिरिक्त, असम में 27,000 करोड़ रुपये के निवेश से एक चिप पैकेजिंग इकाई भी स्थापित की जा रही है, जिससे क्षेत्र में 27,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    उन्होंने कहा कि धोलेरा और असम में स्थापित किए जा रहे संयंत्रों को विभिन्न हितधारकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। टाटा समूह के चेयरमैन ने कहा कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं लेकिन इसके लिए समूह को साझेदारों की भी जरूरत पड़ेगी। इस दिशा में कंपनी एएसएमएल, तोक्यो इलेक्ट्रॉन, अप्लाइड मैटेरियल्स, क्वालकॉम और इंटेल जैसी वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ सहयोग कर रही है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में बोले एन चंद्रशेखरन said N Chandrasekaran at the 'India AI Impact Summit 2026'. Tata AI Chip: Tata Group is actively working towards the development of AI chips Tata AI Chip: टाटा समूह एआई चिप के विकास की दिशा में सक्रिय work has already begun शुरू हो चुका है काम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के लिए BLA-2 का प्रशिक्षण शुरू

    June 24, 2026
    Recent Post

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के लिए BLA-2 का प्रशिक्षण शुरू

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कृषि और स्वरोजगार को मिलेगी रफ्तार, डीसी राजीव रंजन ने बैंकों को दिए खरीफ सीजन में KCC शिविर लगाने के निर्देश

    June 24, 2026

    Jamshedpur News :टीएमएच अस्पताल में भर्ती जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group