Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Seraikela Kharsawan news :सरायकेला में मतदान कर्मियों के लिए पार्किंग तय, 22–23 फरवरी को यातायात प्रतिबंध लागू
    Breaking News

    Seraikela Kharsawan news :सरायकेला में मतदान कर्मियों के लिए पार्किंग तय, 22–23 फरवरी को यातायात प्रतिबंध लागू

    News DeskBy News DeskFebruary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सरायकेला-खरसावां

    नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ के निर्देशानुसार मतदान कर्मियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था निर्धारित कर दी गई है। साथ ही, मतदान दिवस के दौरान यातायात नियंत्रण को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

     मतदान कर्मियों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल

    निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों के दोपहिया वाहनों के लिए एन.आर. +2 उच्च विद्यालय, सरायकेला परिसर को पार्किंग स्थल बनाया गया है। वहीं चारपहिया वाहनों के लिए नियोजनालय परिसर, सरायकेला तथा इंडोर स्टेडियम (गेस्ट हाउस) मैदान, सरायकेला को चिन्हित किया गया है।सभी मतदान कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित स्थलों पर ही खड़े करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

     22 फरवरी को यातायात प्रतिबंध

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    जिला परिवहन पदाधिकारी के आदेशानुसार 22.02.2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 06:00 बजे तक सीनी मोड़ से सरायकेला–चाईबासा रोड स्थित बीजेएनपी कार्यालय तक सभी प्रकार के छोटे एवं बड़े मालवाहक वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

    यह प्रतिबंध मतदान कर्मियों को काशी साहू महाविद्यालय, सरायकेला से सुरक्षित मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के मद्देनजर लगाया गया है।

     23 फरवरी को भी रहेगा नियंत्रण

    23.02.2026 को अपराह्न 03:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक सरायकेला–खरसावाँ रोड पर बिरसा चौक से लगभग 500 मीटर पूर्व, कांड्रा टोल से आदित्यपुर पुलिया तक तथा कांदरबेड़ा पुलिया से शहरबेड़ा तक सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।यह व्यवस्था मतदान उपरांत कर्मियों को सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

     प्रशासन की अपील

    जिला प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। प्रशासन का कहना है कि यह अस्थायी व्यवस्था निर्वाचन प्रक्रिया को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    22 फरवरी ट्रैफिक अलर्ट 23 फरवरी ट्रैफिक कंट्रोल Birsa Chowk Traffic Update District Election Officer Order Election Day Road Closure Election Traffic Advisory Jharkhand Goods Vehicle Ban Election Day Jharkhand Civic Polls 2026 Jharkhand Election Update Kandra Toll Adityapur Route Restriction Kashi Sahu College Seraikela Municipal Election 2026 Seraikela Municipal Poll Traffic Plan NR Plus 2 School Parking Polling Personnel Movement Plan Polling Staff Parking Arrangement Seraikela Administration Notice Seraikela Chaibasa Road Ban Seraikela Kharsawan Traffic Restriction Sini Mor Traffic Control Traffic Advisory 23 February 2026 Traffic Control 22 February 2026 एनआर +2 उच्च विद्यालय पार्किंग कांड्रा टोल आदित्यपुर पुलिया मार्ग काशी साहू महाविद्यालय सरायकेला चुनाव यातायात प्लान चुनावी दिशा-निर्देश 2026 जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी झारखंड नगर निकाय चुनाव नगरपालिका चुनाव 2026 सरायकेला परिवहन विभाग आदेश बिरसा चौक ट्रैफिक अपडेट मतदान कर्मी पार्किंग व्यवस्था मतदान केंद्र आवागमन व्यवस्था मालवाहक वाहन प्रतिबंध सरायकेला खरसावाँ यातायात प्रतिबंध सरायकेला चाईबासा रोड प्रतिबंध सरायकेला चुनाव समाचार सरायकेला प्रशासन अपील सीनी मोड़ यातायात नियंत्रण
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group