Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur Municipal Election 2026 :गोलमुरी–जुगसलाई में पोलिंग पार्टी डिस्पैच और स्ट्रांग रूम तैयारियों का डीईओ ने किया निरीक्षण
Breaking News

Jamshedpur Municipal Election 2026 :गोलमुरी–जुगसलाई में पोलिंग पार्टी डिस्पैच और स्ट्रांग रूम तैयारियों का डीईओ ने किया निरीक्षण

News DeskBy News DeskFebruary 20, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

JAMSHEDPUR ।

नगर पालिका चुनाव 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)  कर्ण सत्यार्थी द्वारा गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखण्ड परिसर में बनाये गए पोलिंग पार्टी डिस्पैच सेंटर एवं मतगणना सह बज्रगृह केंद्र में चल रही तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सामग्री वितरण केंद्र, स्ट्रांग रूम, पार्किंग स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान कर्मियों को सामग्री वितरण की प्रक्रिया सुव्यवस्थित, समयबद्ध एवं सुचारु रूप से संपन्न हो, इसके लिए स्पष्ट काउंटर व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साइनेज एवं सहायता काउंटर की व्यवस्थसुनिश्चित की जाए। स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास नियंत्रण एवं सुरक्षा बलों की तैनाती की समीक्षा की तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पार्किंग व्यवस्था के संदर्भ में वाहन आवागमन को सुचारु रखने, पोलिंग पार्टियों के वाहनों की अलग से पार्किंग, रूट चार्ट की स्पष्ट जानकारी एवं ट्रैफिक प्रबंधन की प्रभावी योजना तैयार रखने को कहा गया, ताकि डिस्पैच के दिन किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की प्रत्येक कड़ी को गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ संपन्न करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन द्वारा नगर पालिका चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

Rail Board Dicision: आसनसोल में यात्री ट्रेन की लाल बत्ती की अनदेखी पर रेलवे की चेतावनी, ‘Route Learning के बिना न करें चालकों की तैनाती, ये निर्देश भी दिये

Jharkhand Police के 46 पुलिसकर्मियों को बर्खास्तगी अवधि का वेतन व वेतनवृद्धि का होगा भुगतान, झारखंड हाइकोर्ट ने जारी किया आदेश
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Rail Board Dicision: आसनसोल में यात्री ट्रेन की लाल बत्ती की अनदेखी पर रेलवे की चेतावनी, ‘Route Learning के बिना न करें चालकों की तैनाती, ये निर्देश भी दिये

October 1, 2026

Jharkhand Police के 46 पुलिसकर्मियों को बर्खास्तगी अवधि का वेतन व वेतनवृद्धि का होगा भुगतान, झारखंड हाइकोर्ट ने जारी किया आदेश

October 1, 2026

ED की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन गेमिंग कंपनी Gameskraft की 442 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

October 1, 2026
Recent Post

YouTube का भारत के GDP में 18,000 करोड़ से अधिक का योगदान, एक साल में भारतीय चैनल ने 16 करोड़ घंटे से अधिक कंटेंट डाले, 9.6 लाख से अधिक नौकरियां मिलीं

October 1, 2026

Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 250, निफ्टी 100 अंक तक लुढ़का, टाटा समूह की इस कंपनी के शेयर में उछाल

October 1, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group