Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Budget: विधानसभा में पेश की आर्थिक समीक्षा, राज्य की अर्थव्यवस्था के 5.96 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान, प्रति व्यक्ति आय पहली बार एक लाख रुपये को पार
    Breaking News

    Jharkhand Budget: विधानसभा में पेश की आर्थिक समीक्षा, राज्य की अर्थव्यवस्था के 5.96 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान, प्रति व्यक्ति आय पहली बार एक लाख रुपये को पार

    News DeskBy News DeskFebruary 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड की अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 2026-27 में 5.96 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है, जबकि चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि दर 6.17 प्रतिशत रहने का अनुमान है। विधानसभा में शनिवार को पेश आर्थिक समीक्षा में यह संभावना जताई गई। वित्त वर्ष 2025-26 की आर्थिक समीक्षा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में झारखंड की आर्थिक वृद्धि दर 7.02 प्रतिशत रही, जो राष्ट्रीय औसत 6.5 प्रतिशत से अधिक है। यह लगातार चौथा वर्ष है जब झारखंड की वृद्धि दर सात प्रतिशत से ऊपर रही है।

    समीक्षा के मुताबिक, वास्तविक सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के वित्त वर्ष 2025-26 में 3,21,892 करोड़ रुपये और वित्त 2026-27 में 3,41,064 करोड़ रुपये तक पहुंच जाने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि 2025-26 में अर्थव्यवस्था 6.17 प्रतिशत और 2026-27 में 5.96 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है।

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    समीक्षा कहती है कि वर्तमान कीमतों पर जीएसडीपी वित्त वर्ष 2025-26 में 5.6 लाख करोड़ रुपये को पार कर सकती है और वित्त वर्ष 2026-27 में इसके करीब 6.1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा में इस आर्थिक समीक्षा को पेश किया। इसमें कहा गया है कि मौजूदा कीमतों पर प्रति व्यक्ति आय पहली बार एक लाख रुपये को पार कर वित्त वर्ष 2024-25 में 1,16,663 रुपये रही।

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Budget: Economic review presented in the Assembly Jharkhand Budget: विधानसभा में पेश की आर्थिक समीक्षा per capita income crosses Rs 1 lakh for the first time state economy projected to grow at 5.96 percent प्रति व्यक्ति आय पहली बार एक लाख रुपये को पार राज्य की अर्थव्यवस्था के 5.96 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group