Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Nikay Chunav: झारखंड के 48 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव में 62 प्रतिशत मतदान, कुछ जगहों पर झड़प, गोलीबारी में दो लोगों घायल, सरायकेला में सबसे अधिक 74.86 प्रतिशत वोटिंग दर्ज
    Breaking News

    Nikay Chunav: झारखंड के 48 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव में 62 प्रतिशत मतदान, कुछ जगहों पर झड़प, गोलीबारी में दो लोगों घायल, सरायकेला में सबसे अधिक 74.86 प्रतिशत वोटिंग दर्ज

    News DeskBy News DeskFebruary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में 48 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए मतदान की अर्हता रखने वाले मतदाताओं में 62 प्रतिशत से सोमवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की एक घटना में दो लोगों के घायल होने सहित हिंसा के मामलों के अलावा राज्य में मोटे तौर पर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक संपन्न हुआ। मतगणना 27 फरवरी को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के सचिव राधे श्याम प्रसाद ने कहा, ‘कुल 62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान शांतिपूर्ण रहा।’

    उन्होंने बताया कि सरायकेला नगर पंचायत में सबसे अधिक 74.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि रांची नगर निगम में सबसे कम 43.35 प्रतिशत मतदान हुआ, उसके बाद धनबाद नगर निगम में 46.98 प्रतिशत मतदान हुआ। इस चुनाव में 43 लाख से अधिक मतदाताओं ने 6,000 से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर दिया। अधिकतर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं। हालांकि, दो प्रमुख नगर निगम क्षेत्रों रांची और धनबाद में कम मतदान दर्ज किया गया।

    राज्य के कुछ हिस्सों से अराजकता और मामूली झड़पों की खबरें मिलीं।
    गिरिडीह जिले के टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के एक बूथ पर दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। हालांकि, पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया। जिले के आजाद नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 में गोलीबारी की एक घटना घटी, जिसमें दो लोग घायल हो गए।

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    गिरिडीह के उपायुक्त राम निवास यादव ने बताया, आज़ाद नगर इलाके में गोलीबारी की घटना हुई जिसमें दो लोग घायल हो गए। हालांकि, यह घटना शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने के बाद हुई। मतदान प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आई। हम घटना की जांच करेंगे और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बोकारो जिले के चास नगर निगम क्षेत्र के बूथ नंबर 32 पर मामूली झड़प की सूचना मिली, जबकि रांची में हिंदपीढी क्षेत्र में प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच हाथापाई हुई।  राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि 48 शहरी स्थानीय निकायों में महापौर और अध्यक्षों के पदों के लिए तथा नौ नगर निगमों, 20 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों के 1,042 वार्ड में पार्षदों के पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं।

    महापौर और अध्यक्ष के पदों के लिए 235 महिलाओं सहित कुल 562 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि वार्ड पार्षदों के पदों के लिए 2,727 महिलाओं सहित 5,562 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। प्रसाद ने कहा कि सभी बूथ पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। चुनाव के लिए कुल 4,307 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। इनमें से 896 को अति संवेदनशील और 2,445 को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया था।

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    clashes at some places Elections to 48 urban local bodies in Jharkhand saw 62 percent voter turnout highest voter turnout of 74.86 percent recorded in Saraikela Nikay Chunav: झारखंड के 48 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव में 62 प्रतिशत मतदान two people injured in firing कुछ जगहों पर झड़प गोलीबारी में दो लोगों घायल सरायकेला में सबसे अधिक 74.86 प्रतिशत वोटिंग दर्ज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group