Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Air Ambulance Crash: रांची एयरपोर्ट से 7 लोगों को दिल्ली ले जा रही एयर एंबुलेंस चतरा के जंगल में क्रैश, उड़ान भरने के 20 मिनट बाद ही टूट गया संपर्क
    Breaking News

    Air Ambulance Crash: रांची एयरपोर्ट से 7 लोगों को दिल्ली ले जा रही एयर एंबुलेंस चतरा के जंगल में क्रैश, उड़ान भरने के 20 मिनट बाद ही टूट गया संपर्क

    News DeskBy News DeskFebruary 24, 2026Updated:February 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.  झारखंड के रांची से सात लोगों को दिल्ली ले जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार को चतरा जिले के सिमरिया के पास एक वनक्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रांची हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि खोज और बचाव दल भेजे जा चुके हैं, हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रांची हवाई अड्डे से एयर एंबुलेंस के शाम करीब सात बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरने के बाद हुई। हवाई अड्डे के निदेशक कुमार ने बताया, रांची से सात लोगों को लेकर जा रही एक एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

    उड़ान भरने के 20 मिनट बाद उसका हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क टूट गया था। कुमार ने कहा कि खराब मौसम दुर्घटना का एक कारण हो सकता है, लेकिन वास्तविक कारण की जानकारी जांच के बाद ही मिलेगी।

    इस बीच, डीजीसीए ने एक बयान में कहा, ‘तेईस फरवरी 2026 को रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट सी90 विमान वीटी-एजेवी, रांची-दिल्ली मार्ग पर चिकित्सा निकासी (एयर एम्बुलेंस) उड़ान पर था, (लेकिन) यह झारखंड के चतरा जिले की कसरिया पंचायत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सात लोग सवार थे, जिनमें 41-वर्षीय एक मरीज और चालक दल के दो सदस्य शामिल हैं।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    ‘विमान ने भारतीय समयानुसार 19:11 बजे रांची से उड़ान भरी। कोलकाता से संपर्क स्थापित होने के बाद, भारतीय समयानुसार 19:34 बजे, विमान का वाराणसी से लगभग 100 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व स्थित कोलकाता से संचार और रडार संपर्क टूट गया।

    बयान में कहा गया है कि जिला प्रशासन की खोज एवं बचाव टीम घटनास्थल पर मौजूद है और वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) की एक टीम को जांच के लिए भेजा जा रहा है।

    चंदवा निवासी मरीज को ले जाया जा रहा था दिल्ली
    रांची के देवकमल अस्पताल के सीईओ अनंत सिन्हा ने बताया कि एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था एक मरीज ने की थी। उन्होंने बताया, ‘लातेहार जिले के चंदवा निवासी संजय कुमार (41) को 16 फरवरी को 65 प्रतिशत जलने के बाद अस्पताल लाया गया था। उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा था।  सिन्हा ने बताया कि परिवार वालों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाने का फैसला किया।उन्होंने बताया, सोमवार को उन्होंने एयर एम्बुलेंस का इंतजाम किया। मरीज ने दिल्ली जाने के लिए करीब 4:30 बजे अस्पताल छोड़ा था।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री जी. ने बताया, विमान शाम करीब 7:30 बजे लापता हो गया। यह सिमरिया के बरियातु पंचायत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि दुर्घटनास्थल घने जंगल में है और ‘पुलिस दल अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है, इसलिए हम हताहतों की संख्या की पुष्टि करने की स्थिति में नहीं हैं।

    इस बीच, डीजीसीए की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली स्थित गैर-निर्धारित उड़ान संचालक रेडबर्ड के बेड़े में छह विमान हैं, जिनमें सोमवार शाम को दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान भी शामिल है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Air Ambulance Crash: An air ambulance carrying seven people from Ranchi Airport to Delhi crashed in the Chatra forest Air Ambulance Crash: रांची एयरपोर्ट से 7 लोगों को दिल्ली ले जा रही एयर एंबुलेंस चतरा के जंगल में क्रैश losing contact 20 minutes after takeoff. उड़ान भरने के 20 मिनट बाद ही टूट गया संपर्क
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group